कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल बीस दिन पूर्व हुई शादी, हादसे ने छीना नव विवाहिता का सुहाग

शादी की खुशियां मातम में तब्दील

कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल बीस दिन पूर्व हुई शादी, हादसे ने छीना नव विवाहिता का सुहाग

शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में भटवाड़ा और सांई बाबा मंदिर के बीच बाइक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

पाली। मां की लाडो के हाथ पर रची मेहंदी का रंग अभी उतरा ही नहीं था कि शादी के बीस रोज बाद ही सड़क हादसे ने उसका सुहाग छिन गया। यह हादसा पाली शहर के भटवाड़ा और साईबाबा मंदिर के बीच हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार नवदंपती को चपेट में ले लिया। पति-पत्नी उछल कर रोड पर जा गिरे, हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। एसएचओ जसंवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हादसे में युवक हितेश गंभीर घायल हो गया था, जिसे जोधपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान जोधपुर में उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार सुबह 8 बजे पाली के गांव जवड़िया के भाटों की ढाणी निवासी हितेश भाट (21) पुत्र घीसाराम अपनी पत्नी मनीषा (18) को बाइक से पाली के राजेंद्र नगर स्थित पीहर छोड़ने जा रहा था।

शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में भटवाड़ा और सांई बाबा मंदिर के बीच बाइक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हालत गंभीर होने पर हितेश को जोधपुर रेफर किया। जबकि मनीषा का उपचार बांगड़ हॉस्पिटल में चल रहा है। हितेश और मनीषा की शादी 20 दिन पहले 21 जनवरी 2025 को मनीषा से हुई थी। दो दिन पहले ही हितेश पाली में एक मोबाइल कंपनी में जॉब पर लगा था। परिवार वालों के कहने पर सुबह वह मनीषा को बाइक पर साथ ले गया। मनीषा को राजेंद्र नगर छोड़कर वह काम पर जाने वाला था, लेकिन रास्ते में ये हादसा हो गया।

 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास