जेईएन 1.30 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

जेईएन 1.30 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

विद्यालय में लेबोरेट्री निर्माण कार्य के 82 लाख रुपए का बिल पास करने की एवज में जेईएन आशुतोष सुथार द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

न्यूज सर्विस अरनोद। एसीबी चित्तौड़गढ़ ने समग्र शिक्षा अभियान ब्लॉक अरनोद के जेईएन आशुतोष सुथार को 1 लाख 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी के अनुसार शिकायत मिली थी कि विद्यालय में लेबोरेट्री निर्माण कार्य के 82 लाख रुपए का बिल पास करने की एवज में जेईएन आशुतोष सुथार द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए जेईएन आशुतोष सुथार पुत्र रमेश चंद सुथार निवासी ग्राम पोस्ट बारावरदां, प्रतापगढ़ को परिवादी से 1 लाख 30 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता ने शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

Tags: ACB crime jen

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा