जयपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइकें बरामद

जयपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर की कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से मुख्य आरोपी राहुल मीणा और चोरी की बाइक खरीदने वाले सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी की वारदातें कबूल की हैं।

जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद कर दो आरोपियों राहुल मीणा निवासी आलाकाबास ढूंढरी हिंगोनिया  जोबनेर और सुरेश कुमार भौचल्या निवासी इटावा रेनवाल को गिरफ्तार किया है। राहुल मीणा के खिलाफ  वाहन चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि 12 मई 2026 को रामजीपुरा कलां निवासी संजय कुमार माछलपुरिया ने कालवाड़ थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों तक पहुंची।

14 मई को पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा और चोरी की बाइक खरीदने वाले सुरेश कुमार भौचल्या को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की 10 बाइकें बरामद की। आरोपियों ने कालवाड़ क्षेत्र से 1, करधनी क्षेत्र से 4, झोटवाड़ा क्षेत्र से 4 और करणी विहार क्षेत्र से 1 बाइक चोरी की वारदात कबूल की।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां