पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का बाज़ार में निकाला पैदल जुलूस

राजसमंद में सांप्रदायिक तनाव मामला

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का बाज़ार में निकाला पैदल जुलूस

मारपीट सहित शांतिभंग में गिरफ्तार आरोपियों की राजनगर पुलिस ने निकाली परेड, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से प्रभावित हुए शहरवासियों ने लगाए नारेे

राजसमंद। राजनगर क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा दो यादव समाज केे युवकों से जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार तीन आरोपियों सहित तीन अन्य बदमाशों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। राजनगर पुलिस ने आरोपियों से घटना स्थल मौका मुआयना करवाया। इससे पहले पुलिस ने मारपीट करने के साथ ही शहर में अशांति फैलाने वाले आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजेने के आदेश दिए।

पुलिस ने आरोपियों को पुलिसगिरी दिखाने के मकसद से एवं अपराधियों में भय हो उसको लेकर किशोर नगर मण्डा से राजनगर तक पैदल परेड निकाली। यह नजारा देख शहरवासियों ने पुलिस की कार्यशैली पर संतुष्टी जताते हुए पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। डीएसपी विवेकसिंह राव ने बताया कि राहुल यादव व कृष्णा यादव पर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया था। इस मामले में पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट के बाद दर्ज मामले में राजनगर सिलावटवाड़ी निवासी कालू उर्फ इकरार सिलावट (33) पिता खलील मोहम्मद, बिलाल उर्फ ढेबरी (19) पिता हिसाम खान निवासी सिलावटवाड़ी, उस्मान (23) पिता इकबाल मोहम्मद निवासी यादव मोहल्ला को मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट में गिरफ्तार किया।

वसीम (28) पुत्र इकबाल निवासी यादव मोहल्ला, शाहबाज (28) पुत्र मोहम्मद नासीर निवासी केलवा, इरशाद (25) पुत्र खलील मोहम्मद निवासी सिलावटवाड़ी राजनगर, साजीद अली (34) पुत्रि जफरअली पठानवाड़ी राजगनर, शकील (56) मोहम्मद पुत्र सफी मोहम्मद निवासी नौचाकी रोड़ राजनगर, शाहिद हुसैन (44) पुत्र कमरूद्दीन निवासी सिलावटवाड़ी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी डिटेन किया है।

गौरतलब है कि दो युवकों के साथ 4 युवकों ने मारपीट कर दी थी। जिसके बाद राजनगर क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना के बाद पांच थानों की पुलिस को क्षेत्र में तैनात किया गया व आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विवेकसिंह राव, सीआई योगेश चौहान, हनुवंतसिंह सोढ़ा, एसएचओं रमेश मीणा सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद था। 

Read More महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल; बस, ऑटो और टैक्सी में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड पोस्टर लगाने की शुरुआत

निकाल दी सारी हेकड़ी
राजसमंद शहर में दो युवक भरत व कृष्णा से मारपीट कर लोगों में डर व दहशत और शहर में अशांति का माहौल उत्पन्न करने वाले गिरफ्तार तीन आरोपियों के पुलिस कस्टडी में आते ही सारी हेकड़ी निकल गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एससीएसटी स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए। शहर में दहशत फैलाने वाले इन आरोपियों को किशोरनगर से राजनगर तक पैदल मार्च निकाला, तो एक तरफ उनके परिजन फफक कर रोते दिखाई दिए, तो दूसरी तरफ शहरवासी, व्यापारियों के चेहरे हर्षाएं हुए दिखाई दिए। दो दिन पहले जो लोग पुलिस से नाराज थे और नारे लगा रहे थे, वे ही लोग आज आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राजसमंद पुलिस जवानों को सेल्यूट करते हुए पुलिस जिंदाबाद के जयकारे लगा रहे थे।

Read More धुलण्डी पर मेट्रो यात्री सेवाएं आंशिक रहेगी बंद : प्रशासन की प्लेटफार्मो और ट्रेनों को गंदा नहीं करने की अपील, पिचकारियां-गुब्बारे ले जाने पर रोक

शहर में निकाला पैदल जुलूस
विशेष पुलिस सुरक्षा के साथ आरोपियों को लेकर पुलिस किशोर नगर मंडा पहुंची, जहां से तीनों आरोपियों के अलावा शांतिभंग में गिरफ्तार कुछ युवकों को लेकर पुलिस पैदल मार्च करते हुए रवाना हुई। आरोपियों की पैदल परेड किशोरनगर से रवाना हुई, जो पुराना अस्पताल, कलालवाटी, गणेश चौक, पुलिस थाना, मामु भाणेज रोड, सदर बाजार, दाणी चबुतरा, शीतला माता मंदिर, कबुतरखाना होकर फव्वारा चौक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में व्यापारी, शहरवासी पुलिस अधिकारियों का हाथ जोडक़र अभिवादन कर रहे थे, तो कई युवा व व्यापारी राजसमंद पुलिस जिंदाबाद के जयकारे लगा रहे थे।

Read More होलिका दहन के लिए पुलिस एडवायजरी जारी, चालकों को अपने वाहन होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करने की सलाह

आरोपियों ने कबूली वारदात की बात 
राजनगर थाना प्रभारी योगेश चौहान प्रथम दृष्टया भरत व कृष्णा से मारपीट की बात तीनों आरोपियों ने कबूल की है और कारण भी प्रथम दृष्टया बताया कि गणेश महोत्सव विसर्जन की शोभायात्रा में थूंकने पर पुलिस कतिपय आरोपियों को गिरफ्तार किया था। थूंकते देखने पर जिन युवकों ने पुलिस को बताया, उन्हें सबक सिखाने के लिए इन बदमाशों ने 26 सितंबर शाम को भरत व कृष्णा से मारपीट की। बदले की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अभी पुलिस सभी पहलुओं पर गहन पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री