सभापति महावर ले रहे हैं बीपीएल सेवाओं का लाभ
28 दिसंबर 2020 को सभापति हुए थे नियुक्त, बीपीएल गेहूं का उठा रहे फायदा
सवाईमाधोपुर। सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर विवादों में है। वे बीपीएल बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के कारण विवादों में आए हैं। विमल चंद महावर सवाई माधोपुर नगर परिषद के 28 दिसंबर 2020 को सभापति नियुक्त हुए थे। सभापति की ओर से बीपीएल लाभार्थियों को मिलने वाला गेहूं व अन्य सुविधाओं का लाभ लगातार लिया जा रहा है। नियमानुसार बीपीएल में पात्र लाभार्थी की आय एक लाख रुपए से कम होनी चाहिए, लेकिन सभापति विमल चंद महावर को मासिक 12 हजार रुपए मानदेय मिलता है। इस हिसाब से उनकी सालाना आय 1 लाख 44 हजार रुपए है। सभापति की पत्नी हेमलता महावर आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं जिनका वेतन 7 हजार रुपए मासिक है। सवाई माधोपुर शहर में सभापति का 20 गुणा 40 वर्ग फीट का पक्का मकान भी है। सभापति लोकसेवक की श्रेणी आते हैं। जिसके चलते वह यह लाभ नहीं ले सकते।
एक माह पहले शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
कांग्रेस सभापति के खिलाफ 21 जून को लोगों ने कार्रवाई को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया था। कलक्टर की ओर से जिला रसद अधिकारी को कार्रवाई करते हुए सात दिन में अवगत कराने के निर्देश दिए थे। जिला रसद अधिकारी ने एसडीएम और नगर परिषद से मामले में जानकारी मांगी थी। फिलहाल शिकायत को एक माह बीतने को है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सभापित ने क्या कहा
मुझे वेतन नहीं भत्ता मिलता है। मेरी पात्रता पर निर्णय रसद विभाग करेगा -विमल चंद सभापति नगरपरिषद, सवाई माधोपुर

Comment List