पिता के साथ चल रहे 7 वर्षीय बेटे को दबोच ले गया लेपर्ड, डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

परिजनों ने किया शव लेने से इंकार

पिता के साथ चल रहे 7 वर्षीय बेटे को दबोच ले गया लेपर्ड, डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

रणभम्भौर में एक लेपर्ड ने 7 वर्ष के बच्चे को आहार बना डाला। बालक पिता के साथ आटीला बालाजी के दर्शन करने जा रहा था, साथ में बस्ती के कुछ और लोग भी थे। इसी दौरान मंदिर में हैंडपंप के पास घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने बच्चे पर झप्पटा मारा और गर्दन पकड़कर ले गया। घटना गुरुवार शाम साढ़े छह बजे की बताई गई है।

सवाई माधोपुर। रणभम्भौर में एक लेपर्ड ने 7 वर्ष के बच्चे को आहार बना डाला। बालक पिता के साथ आटीला बालाजी के दर्शन करने जा रहा था, साथ में बस्ती के कुछ और लोग भी थे। इसी दौरान मंदिर में हैंडपंप के पास घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने बच्चे पर झप्पटा मारा और गर्दन पकड़कर ले गया। घटना गुरुवार शाम साढ़े छह बजे की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर कलक्टर कानाराम और एसपी अनिल कुमार बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे। बच्चे के पिता रामजीलाल बंजारा ने बताया कि बेटा विक्रम उसका हाथ पकड़कर चल रहा था, वह थोड़ा सा पीछे हुआ तभी अचानक बाघ झाड़ियों से निकलकर आया और बेटे को मुंह में दबोचकर ले गया।

बचाने के लिए मैं पीछे भागा और चिल्लाया। शोर सुनकर बस्ती के लोग भी आ गए। इसके बाद झाड़ियों में पत्थर फेंके। कुछ देर बाद जंगल में विक्रम का शव पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि लेपर्ड बच्चे को करीब डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ियों में ले गया। पिता का कहना है कि यहां पिछले कुछ समय से दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। वन विभाग जबरदस्ती यहां दीवार बनाना चाहता है।

परिजनों ने किया शव लेने से इंकार
घटना के बाद परिजनों ने बच्चे का शव लेने से इंकार कर दिया। कलक्टर कानाराम ने कहा कि मोर्चरी में परिजनों से चर्चा की है और उन्हें हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया है। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार वालों को समझाया जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान