लक्ष्मणगढ़ में पुलिया से टकराई बस, 12 लोगों की मौत

लक्ष्मणगढ़ में पुलिया से टकराई बस, 12 लोगों की मौत

हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग ने कमेटी गठित कर दी है।

लक्ष्मणगढ़। कस्बे में बाईपास स्थित सालासर मोड़ पर एक बस पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बारह लोगों की मौत हो गई और 37 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लक्ष्मणगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में गंभीर घायलों को सीकर और जयपुर रेफर किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस पुलिया की दीवार से टकराई, यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसा इतना भयानक था कि बस के ड्राइवर की साइड का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। क्रेन की सहायता से बस को सीधा करके यात्रियों को निकाला गया। लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपने साधनों से घायलों को लक्ष्मणगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल भिजवाया। 

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जाने घायलों के हाल
हादसे की सूचना मिलते ही संभाग के आईजी सत्येंद्र सिंह, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भवन भूषण यादव, सिटी डीएसपी (आईपीएस) शाहीन सी व एडीएम रतन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।  राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने हादसे पर शोक जताया है।

हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग ने बनाई कमेटी
बस के सड़क हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग ने कमेटी गठित कर दी है। परिवहन सचिव शुचि त्यागी ने यह जांच कमेटी बनाई है। कमेटी में एडीएम सीकर, एएससी, नेशनल हाइवे अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरटीओ शामिल किए गए हैं। कमेटी 10 नवम्बर तक घटनास्थल के सभी तथ्य की रिपोर्ट बनाकर त्यागी को रिपोर्ट सौंपेंगी।

Read More साइबर ठगी का मामला : तकनीक से आगे निकल रहे अपराधी, लोकेशन ट्रेसिंग घटी

पीाएम ने जताया शोक
पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि बस हादसा हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

Read More गोदाम पर छापा : कोरेक्स कफ सिरप और नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक हैं। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री

Read More विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत