पुजारियों से मारपीट का मामला : श्री जीणमाता मंदिर अनिश्चित काल के लिए बंद का फैसला

सेवापूजा का कार्य निरन्तर जारी रहेगा

पुजारियों से मारपीट का मामला : श्री जीणमाता मंदिर अनिश्चित काल के लिए बंद का फैसला

बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि इस घटना की प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। तय समय के बाद भी प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

सीकर। श्री जीणमाता मंदिर ट्रस्ट, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों एवं जिले के संतों की बैठक में पुजारियों को न्याय दिलाने एवं धर्म की स्थापना के लिए शुक्रवार प्रात: दस बजे से मन्दिर श्री जीनमाता मंदिर को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान मंदिर में नित्य होने वाली सेवा-पूजा जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि गत तीन अप्रेल को मुख्य मेले के आयोजन के समय पुजारियों के साथ मारपीट की गई थी। बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि इस घटना की प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। तय समय के बाद भी प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

सर्वसमाज, संत सान्निध्य एवं मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुजारियों को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार प्रात: 10 बजे से मन्दिर श्री जीणमाता को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर सर्वसमाज के साथ धरना प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान माता जीणभवानी के गर्भगृह में नित्य होने वाली सेवापूजा का कार्य निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर स्वामी अवधेश महाराज, महंत विष्णु प्रसाद शर्मा, लड्डू गोपाल दास महाराज, रवि प्रधान, सुरेश शर्मा, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा  सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी...
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त