बीडीओ समेत चार जनों की हालत गम्भीर : कार-बोलेरो की भिड़ंत में तीन की मौत

चारों को सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

बीडीओ समेत चार जनों की हालत गम्भीर : कार-बोलेरो की भिड़ंत में तीन की मौत

वहीं बोलेरो सवार बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल घायल हो गए।

सीकर। भीषण सड़क हादसे में एडिशनल ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पंचायत समिति के बीडीओ सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में हुआ था। दादिया थानाधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया कि नीमकाथाना पंचायत समिति के बीडीओ मानसिंह पूनिया जिला परिषद की बैठक में भाग लेने स्टाफ के साथ सीकर गए थे। बोलेरो से नीमकाथाना लौटते समय सामने से आ रही आई कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो में सवार एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा (57) (निवासी चला, नीमकाथाना) और ड्राइवर बलदेव सैनी (55) (निवासी मावंदकला, नीमकाथाना) और कार का चालक पंकज की मौत हो गई।

वहीं बोलेरो सवार बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल घायल हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर हॉस्पिटल लेकर गए। एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा और बोलेरो के ड्राइवर बलदेव सैनी (55) निवासी मावंदाकला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहींकार के ड्राइवर पंकज की एसके हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया। घायलों में बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल शामिल हैं। चारों को सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा