जेसीबी ने 15 माह की बच्ची को कुचला : कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा, चालक फरार ; मामला दर्ज

पास में काम कर रहे थे माता-पिता 

जेसीबी ने 15 माह की बच्ची को कुचला : कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा, चालक फरार ; मामला दर्ज

5 महीने की बच्ची को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल सब स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुआ। बच्ची के माता-पिता उसे निर्माण स्थल के पास सुलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक जेसीबी ने बच्ची को कुचल दिया। शव को लोसल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

सीकर। सीकर में 15 महीने की बच्ची को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल सब स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुआ। बच्ची के माता-पिता उसे निर्माण स्थल के पास सुलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक जेसीबी ने बच्ची को कुचल दिया। शव को लोसल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। धोद थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल का सब स्टेशन बन रहा है।

यहां मजदूरी करने के लिए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाके से मजदूर आए हुए हैं। धोद थानाधिकारी ने बताया कि एक मजदूर उदयभान और उसकी पत्नी दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी 15 महीने की बेटी को पास में ही सुला दिया था। इसी दौरान वहां जेसीबी आई, जिसने वहां सो रही 15 महीने की मासूम को कुचल दिया। उदयभान 6 महीने से परिवार के साथ यहीं था। मामले में जेसीबी चालक फरार है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा