युवक ने पत्नी-बेटे को मारा और फिर झूल गया फंदे पर

घटना के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

युवक ने पत्नी-बेटे को मारा और फिर झूल गया फंदे पर
नीमकाथाना सदर के गांवडी गांव में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक मकान में तीन शव मिले हैं।

सीकर। नीमकाथाना सदर के गांवडी गांव में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक मकान में तीन शव मिले हैं। महिला और बच्चे का शव पलंग पर और उसी कमरे में युवक फांसी के फंदे पर लटका था।
 पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि युवक संपत कुमावत (28) ने पहले अपनी पत्नी का बेटे की हत्या की और इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार संपत का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। उसकी पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर थे। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। पुलिस ने घर को सीज कर दिया है। मृतक युवक अपने परिवार के साथ मुंबई रहता था और वहां टाइल्स लगाने का ठेकेदार था। होली पर ही वह अपने गांव आया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता