पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम 3 अप्रेल को होगा जारी, करीब साढे 10 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

पवनपुत्र ने सपने में आकर दिया आदेश : आलोक राज

पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम 3 अप्रेल को होगा जारी, करीब साढे 10 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पवनपुत्र (हनुमान जी) के आदेशानुसार पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम तीन अप्रेल से पूर्व जारी नहीं होगा

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पवनपुत्र (हनुमान जी) के आदेशानुसार पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम तीन अप्रेल से पूर्व जारी नहीं होगा। उन्होंने कहा, संयोग से कल पवनपुत्र मेरे सपने में आए और बोले  कि आज के युवा धैर्य रखना नहीं चाहते। सबकुछ 2 मिनिट्स नूडल जैसे चाहते हैं, तो उनको थोड़ा धीरज धरना सिखाओ और पशु परिचर का रिजल्ट 3 अप्रैल से पहले मत देना। हो सके तो 3 मई तक खींचना, अब पवनपुत्र की आज्ञा कौन टाले? वे सोशल मीडिया पर एक छात्र नंदकिशोर के सवाल का जवाब दे रहे थे। सूत्रों ने बताया कि वैसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी करने की तैयारी कर रही है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम निर्धारित समयानुसार 3 अप्रैल को जारी किया जाएगा। 

बच्चों की शैली में ही सवालों का जवाब
आलोक राज ने दैनिक नवज्योति से बात करते हुए कहा कि बच्चों के सवाल का जवाब बच्चों की शैली में ही दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कैलेण्डर जारी होने के बाद भी वे एक ही सवाल बार-बार पूछ रहे थे। हमारे कार्यों में किसी प्रकार की सिफारिश या दबाव काम नहीं आएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है।  

करीब साढे दस लाख छात्रों ने दी परीक्षा
पिछले साल दिसंबर में 6 हजार 433 पदों के लिए पशु परिचर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 10 लाख 52 हजार 566 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 

Tags: exam result

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर