मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनी बेटियों के लिए वरदान

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब, बीपीएल, असहाय वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनी बेटियों के लिए वरदान
टोंक। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब, बीपीएल, असहाय वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। जिससे परिवारों पर आर्थिक भार नहीं आने से कर्ज से भी मुक्ति मिली है।

टोंक। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब, बीपीएल, असहाय वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। जिससे परिवारों पर आर्थिक भार नहीं आने से कर्ज से भी मुक्ति मिली है। टोंक जिले की तहसील देवली की ग्राम पंचायत आंवा निवासी रामदेव चौहान बताते है कि वे बीपीएल परिवार से है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इसलिए अपनी दो बेटियों पूजा व रिंकू की शादी की चिंता से वह परेशान रहते थे। बेटियों की शादी करने के लिए रामदेव ने साहूकार से कर्ज लेकर अपनी दोनों बेटियों की शादी की। 

राज्य सरकार द्वारा चलाए गए प्रशासन गांव के संग अभियान में रामदेव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने विभाग में जाकर इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शादी के 6 महीने के अंदर ई-मित्र के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन करने के पश्चात विभाग द्वारा संपूर्ण दस्तावेजों की पूर्ति कर रामदेव को 1 लाख 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे खाते में जमा करा दी गई। रामदेव कहते है कि गरीब परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना वरदान है।

इसी तरह इस योजना से लाभान्वित टोंक शहर के ताल कटोरा निवासी लाडले मिया भी बीपीएल परिवार से आते है। लाडले मिया ठेले पर माल ढोने का कार्य कर अपनी आजीविका चलाते है। परिवार में 8 सदस्य है। निश्चित आय नहीं होने के कारण परिवार का गुजारा बड़ी मुष्किल से हो पाता था। बेटि शमा के शादी लायक हो जाने के कारण उन्हें उसकी शादी की चिंता हो रही थी। किसी परिचित के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी होने से उन्हें अपनी बेटी की शादी में राज्य सरकार से 41 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिली। लाड़ले मियां ने अपनी बेटी की शादी में मिली सहायता के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग