त्यौहार पर आमजन को असुविधा न हो : चिन्मयी गोपाल

जिला कलक्टर ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

त्यौहार पर आमजन को असुविधा न हो : चिन्मयी गोपाल

जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुकिंग पैकेज को बढ़ाएं।

टोंक। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरयूआईडीपी एवं नगर परिषद के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुकिंग पैकेज को बढ़ाएं। जिन चिकित्सालयों की पैकेज बुकिंग प्रगति कम थी,उस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला कलक्टर ने सीएमएचओ देवप्राज मीणा को चिकित्सा स्टाफ को योजना को लेकर बेहतर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिले में प्रगतिरत सड़कों के रिपेयर कार्य, पेचवर्क, नगर परिषद क्षेत्र टोंक में नवीन सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य की समीक्षा की। 

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के गुप्ता को निर्देश दिए कि दीपावली से पूर्व टोंक शहर की जिन सड़कों का नवीनीकरण संभव न हो उन्हें पेचवर्क कराकर ठीक कराएं, ताकि त्यौहार पर आमजन को असुविधा न हो। जिले की ग्रामीण क्षेत्र की डीएलपी, नॉन डीएलपी  सड़कों के रिपेयर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता हरि सिंह मीणा को टोंक शहर में सीवरेज एवं जल वितरण लाइन के प्रगतिरत कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों के रिपेयर कार्य एवं गड्ढों को पूर्ण रूप से भरने के लिए निर्देशित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता योद्धाओं को पीपीई किट वितरित की, पीएम स्वनिधि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को चेक...
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम
सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान
कांग्रेस के समय प्रदेश में जंगलराज था : राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास, बेढम ने कहा- गहलोत को पच नहीं रहा भजनलाल शर्मा का विकास
हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : निजी ऑपरेटरों के जरिए जाने वालों से किया अनुरोध, रिजिजू ने कहा- आखिरी समय की भागदौड़ से बच सकते है