मीडिया को मुद्दों पर तैयार कर रहे त्रिवेदी, बीजेपी ऑफिस में वर्कशॉप

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी रहे मौजूद

मीडिया को मुद्दों पर तैयार कर रहे त्रिवेदी, बीजेपी ऑफिस में वर्कशॉप

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय मे चल रही है

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय मे चल रही है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद हैं। त्रिवेदी मीडिया विभाग के भाजपा नेताओं को देश और प्रदेश के मुद्दो पर पार्टी की बात रखने को लेकर गुर सीखा रहे हैं। राष्टीय स्तर के मुद्दो पर नेताओं को कैसे और क्या पक्ष पार्टी का रखना है, किस मुद्दे को कैसे उठाना है, इत्यादि पर अपनी बात रख रहे है।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, संभाग एवं जिला मीडिया संयोजक मौजूद हैं। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी पार्टी की विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की रणनीति पर अपनी बात कही है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला उद्देश्य प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों को संवाद के प्रभावशाली तरीकों से प्रशिक्षित करना है ताकि वे मीडिया के माध्यम से जनसम्पर्क को और अधिक सशक्त बना सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
प्रदेश में ज्ञानभारतम मिशन के तहत पांडुलिपियों के सर्वेक्षण और सत्यापन कार्य में राजस्थान देशभर में अग्रणी बनकर उभरा। अब...
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट
5 अधिकारी आज सेवानिवृत्त, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी
पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत
क्योंझर कंकाल मामला: ओडिशा विधानसभा में हंगामा ; विपक्ष ने सरकार को घेरा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी