सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाईपास पर हादसा, तेज रफ्तार दो कारें भिड़ीं चार दोस्तों की मौत

जन्मदिन मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाईपास पर हादसा, तेज रफ्तार दो कारें भिड़ीं चार दोस्तों की मौत

उदयपुर बाइपास पर दो कारों की भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाइपास पर नेला तालाब के निकट शनिवार तड़के 3 बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार दोस्तों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और शवों को क्रेन व कटर की मदद से गेट तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। सवीना थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद अयान का 16 जनवरी को जन्मदिन था। 

जश्न के दौरान सभी 6 दोस्त एक धार्मिक कार्यक्रम महफिल-ए-मिलाद के बाद तड़के चाय पीने के लिए निकले थे। बाइपास पर नेला तालाब के पास मोड़ पर इनकी कार जैसे ही बाइपास पर चढ़ी, तभी चूरू राजगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार गुजरात नंबर की कार से टकरा गई। हादसे में मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19), गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई, वहीं वसीम (20), मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गुजरात की कार में बैठे महिपाल जाट (48), राजबाला (45), राजेश (26), कर्मवीर सिंह (24) भी घायल हो गए।

गाड़ियां कबाड़ में तब्दील 

दुर्घटना के बाद गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एमबी हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर सवीना थाने में खड़ा करवाया है। चारों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है। 

Read More स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला