बहन नुपूर की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस कृति सेनन, झीलों की नगरी एक बार फिर बनेगी रॉयल वेडिंग की गवाह 

एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका पारंपरिक स्वागत

बहन नुपूर की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस कृति सेनन, झीलों की नगरी एक बार फिर बनेगी रॉयल वेडिंग की गवाह 

झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर सेलिब्रिटी रॉयल वेडिंग का गवाह बनने जा रही है, जहां ग्लैमर, संगीत और शाही अंदाज का संगम देखने को मिलेगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंची। इस दौरान वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ नजर आई। कृति की बहन एक्ट्रेस नुपूर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर के आलीशान होटल फेयरमोंट पैलेस में होगी।

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर सेलिब्रिटी रॉयल वेडिंग का गवाह बनने जा रही है, जहां ग्लैमर, संगीत और शाही अंदाज का संगम देखने को मिलेगा। बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंची। इस दौरान वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ नजर आई। कृति की बहन एक्ट्रेस नुपूर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर के आलीशान होटल फेयरमोंट पैलेस में होगी। शादी को लेकर कपल और उनके परिजन बुधवार शाम करीब 6 बजे चार्टर फ्लाइट से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

फैंस की भीड़ अपने पसंदीदा सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवाने को उत्साहित नजर आई। सूत्रों के अनुसार शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 9 जनवरी से शुरू होंगे, जबकि 11 जनवरी को विवाह समारोह  होगा। शादी को पूरी तरह रॉयल और प्राइवेट रखा गया है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। एयरपोर्ट से कृति सेनन अपनी बहन और परिवार के साथ सीधे होटल के लिए रवाना हुईं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड