दिन दहाड़े वृद्धा की पैर काट कर हत्या

पुलिस ने अभियुक्त को किया डिटेन

 दिन दहाड़े वृद्धा की  पैर काट कर हत्या

नवज्योति, चित्तौड़गढ़। नगर के चामटीखेड़ा क्षेत्र स्थित दिवाकर नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक विधवा महिला के पैरों में पहनी चांदी की कड़ियां लूटने के इरादे से एक युवक द्वारा निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई, जिसके कुछ देर बाद ही युवक को समीप ही एक घर से पुलिस ने लोगो के सहयोग से दबोच लिया गया।

चित्तौड़गढ़। नगर के चामटीखेड़ा क्षेत्र स्थित दिवाकर नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक विधवा महिला के पैरों में पहनी चांदी की कड़ियां लूटने के इरादे से एक युवक द्वारा निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई, जिसके कुछ देर बाद ही युवक को समीप ही एक घर से पुलिस ने लोगो के सहयोग से दबोच लिया गया।


 जानकारी के अनुसार, चामटीखेड़ा दिवाकर नगर निवासी 70 वर्षीय चांदी बाई सालवी के घर में एक युवक ने उसके घर में प्रवेश कर लिया । घटना के समय महिला सो रही थी, जिसके पैरों में पहली चांदी की कड़ियां लूटने के इरादे से उसने निर्दयता पूर्वक महिला के पैरों को काट डाला, लेकिन इसी दौरान महिला का पुत्र  आ जाने से वह युवक  भाग  गया लेकिन जिस स्थान पर यह घटना हुई, उस गली में आगे का रास्ता बंद होने की वजह से वह समीप स्थित एक मकान में बालकनी के सहारे मकान की तीसरी मंजिल स्थित छत पर पहुंच गया।


 छत पर पहुंचने के बाद वहां  स्थित एक बाथरूम में अन्दर से बंद कर दिया।  इधर, महिला के पुत्र द्वारा शोर मचाए जाने पर घटना स्थल पर काफी लोग एकत्रित हो गए।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं बाद में जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, एएसपी कैलाश सांदू भी मौके पर पहुंचे। मौके पर एमओबी टीम व भीलवाड़ा से आई एफएसएल टीम ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
 पुलिस द्वारा बाद में घटना स्थल के समीप घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर हत्या करने के बाद एक युवक भागते हुए दिखाई दिया।


 पुलिस द्वारा  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिवाकर नगर निवासी सत्यनारायण शर्मा के घर की छत पर बाथरूम में छिपे आरोपी को डिटेन कर लिया। आरोपी को पुलिस जब बाद में अपने साथ ले जाने  लगी तो घर के बाहर कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई कर दी,जिसके बाद पुलिस उसे बड़ी मुश्किल से अपने साथ सुरक्षित पुलिस कोतवाली में ले जाने में सफल रही । इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया । बताया जाता है कि घटना के बाद चांदी बाई के पुत्र के साथ भी हत्यारे की हाथापाई हुई, जिसके बाद वह उसे धक्का देकर भाग गया।  पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चांदगढ़ थाना बड़लियास जिला भीलवाड़ा निवासी राकेश पिता बद्रीलाल चमार को डिटेन कर पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।


  

Read More महिलाओं को निशाना बनाने वाली शातिर 'शिकारी गैंग' का खुलासा : अपराधियों में कानून का खौफ, एक महिला गिरफ्तार ; अन्य की तलाश जारी 

Post Comment

Comment List

Latest News

हीरापुरा बस अड्डे से शुरू हुआ बसों का संचालन, शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत हीरापुरा बस अड्डे से शुरू हुआ बसों का संचालन, शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत
जयपुर शहरवासियों के लिए शुक्रवार से अजमेर रोड स्थित हीरापुरा में विकसित नए बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू...
नोर्का रूट्स ने ईरान में केरलवासियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया, जानें
डीएनए मिलान से नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि : अभियुक्त को उम्रकैद, 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया था दुष्कर्म
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की शांति बोर्ड की घोषणा, गाजा योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता सबका दिल, जानें रिलीज डेट 
घने कोहरे के कारण हैदराबाद–चंडीगढ़ फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान, पुड्डुचेरी के लिए बढ़ाई एसआईआर की समय सीमा, अब इस तारिख तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां