उदयपुर से विकास का संदेश, CM भजनलाल बोले- राज्य सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

लखपति दीदी मॉडल से बदली हजारों की जिंदगी

उदयपुर से विकास का संदेश, CM भजनलाल बोले- राज्य सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झाड़ोल के ग्राम बीड़ा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, युवाओं और किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राजीविका और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं तथा लखपति दीदी बनकर विकास को नई दिशा दे रही हैं।

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान के लिए राज्य सरकार काम कर रही है और ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश में विकास को नई दिशा दी जा रही है। सीएम शर्मा शनिवार को उदयपुर में झाड़ोल के ग्राम बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन सभी के सुझावों को राज्य बजट में भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर, हर घर नल से जल जैसे कदम उठाएं हैं। अच्छी शिक्षा के लिए बालिकाओं को साईकिल, स्कूटी और यूनिफॉर्म दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत पांच रुपये प्रति लीटर अनुदान का लाभ मिल रहा है। बुजुर्ग माताओं को पेंशन मिल रही है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को मा वाउचर योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीविका के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी महत्वपूर्ण पहल की।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय कलाकारों ने वालर नृत्य एवं बच्चों ने गैर नृत्य कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का राजीविका महिलाओं से हुए संवाद में गायत्री सुथार ने बताया कि सीआरपी टीम ने उन्हें एसएचजी से जोड़ा और प्रशिक्षण दिया। जिसके बाद मैंने काम प्रारंभ किया तथा आज मेरे गांव में 35 समूह हैं। वह दिव्यांग सखी के रूप में दिव्यांगों की मदद कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाया। बीसी सखी एवं डाटा एंट्री सखी का भी काम किया। राजीविका ने उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया। आज लखपति दीदी हूं। यह सबकुछ राजीविका के प्रशिक्षण और सहयोग से संभव हो पाया है।

इसी तरह मीरा देवी ने बताया " 2014 में मेरे समूह का गठन हुआ, जिससे जुड़कर मैंने एंट्री करने का काम किया। साथ ही, 10वीं और 12वीं कक्षा भी पास की। आज मेरे गांव में एसएचजी की संख्या दो से बढ़कर 16 हो गई है। इन सभी को मैं संभाल रही हूं। मैंने पशु सखी का काम किया। समूह से 40 हजार का लोन लेकर बकरी पालन किया। इससे मुझे एक वर्ष में एक लाख 20 हजार रुपये की आमदनी हुई। राजीविका की वजह से मेरी आर्थिक स्थिति सुधरी है। हर माह मुझे 17 से 18 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।" इसी तरह अन्य राजीविका महिलाओं ने भी संवाद में अपनी बात कही। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक प्रताप लाल भील, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Read More उदयपुर में हवाला कारोबार पर एएनटीएफ का शिकंजा : 39.22 लाख की संदिग्ध नकदी, नोट काउंटिंग मशीन जब्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास
राजस्थान के अलवर जिले स्थित बाम्बोली गांव के 20 से अधिक युवा शिवभक्तों का दल गोमुख से गुजरात के सोमनाथ...
ऑपरेशन वज्र में बड़ी सफलता: बिहार में 8 अवैध दवा गोदाम और नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस, BJP विकास के दम पर चुनाव जीतेगी
उदयपुर से CM भजनलाल का बड़ा ऐलान: किसानों को दिन में बिजली, युवाओं को रोजगार और गांवों के विकास पर दिया बड़ा भरोसा
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
इज़रायल के पूर्व PM का बड़ा हमला, बोले- ईरान नहीं, कतर है सबसे खतरनाक दुश्मन, देश को अंदर से कर रहा कमजोर
उदयपुर के बीड़ा गांव में CM भजनलाल की सुबह की सैर: ग्रामीणों से किया संवाद, बच्चों को बांटी चॉकले; दिए विकास के निर्देश