गर्भवती महिलाओं के लिए रेफरल परिवहन तंत्र होगा मजबूत, हाई रिस्क मामलों की होगी विशेष निगरानी

उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने के निर्देश

गर्भवती महिलाओं के लिए रेफरल परिवहन तंत्र होगा मजबूत, हाई रिस्क मामलों की होगी विशेष निगरानी
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सुरक्षित मातृत्व सेवाओं की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं के समय पर उपचार, रेफरल परिवहन तंत्र और जननी एक्सप्रेस सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवतियों को समय रहते उच्च स्तरीय अस्पताल भेजने, एनीमिया-हाईपरटेंशन के लिए एक समान एसओपी लागू करने तथा रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सुरक्षित मातृत्व सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए रेफरल परिवहन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने सुरक्षित प्रसव और जननी एक्सप्रेस सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के साथ परिपत्र जारी करने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को संभावित प्रसव तिथि से एक-दो दिन पहले ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने मातृ मृत्यु के मामलों, एनीमिया, हाईपरटेंशन, रक्त उपलब्धता, 104 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं तथा उपचार व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने भीलवाड़ा में हाल ही में हुई मातृ मृत्यु के मामले की जानकारी लेकर संबंधित चिकित्सकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने निर्देश दिए कि एनीमिया और हाईपरटेंशन के उपचार एवं प्रबंधन के लिए पूरे प्रदेश में एक समान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की जाए। ब्यावर, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़ और सलूम्बर में स्क्रीनिंग एवं उपचार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी गर्भवती महिला की मृत्यु नहीं होनी चाहिए और आवश्यकता वाले क्षेत्रों में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। बैठक में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम