उदयपुर में हवाला कारोबार पर एएनटीएफ का शिकंजा : 39.22 लाख की संदिग्ध नकदी, नोट काउंटिंग मशीन जब्त

दो युवकों को डिटेन किया गया

उदयपुर में हवाला कारोबार पर एएनटीएफ का शिकंजा : 39.22 लाख की संदिग्ध नकदी, नोट काउंटिंग मशीन जब्त
उदयपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हवाला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 39.22 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी, नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर जब्त किए। सूरजपोल क्षेत्र से दो युवकों को डिटेन किया गया है। आयकर विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।

उदयपुर। अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने उदयपुर में हवाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.22 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी, एक नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर जब्त किए हैं। कार्रवाई सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मोटर्स गली में एक कार्यालय पर की गई, जहां से दो युवकों को डिटेन किया गया है। मामले की जांच आयकर विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय से की जा रही है। एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि उदयपुर में हवाला कारोबार की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि मेवाड़ मोटर्स गली स्थित राजमंदिर ट्रेवल्स के ऊपर संचालित एक कार्यालय में हवाला के जरिए बड़ी मात्रा में नकदी का अवैध लेन-देन हो रहा है।

टीम मौके पर पहुंची तो कार्यालय में काउंटर पर बड़ी मात्रा में नकदी के बंडल, नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर मिले। सूरजपोल थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद दोनों व्यक्तियों ने प्रारंभिक रूप से राशि को हवाला कारोबार से जुड़ी बताई। इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त मौजूदगी में नोट काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती कराई गई, जिसमें 39 लाख 22 हजार 660 रुपए बरामद हुए। मौजूद शुभम जैन राशि का वैध स्रोत या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जबकि कर्मचारी अंकित आर्य भी संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। इस पर नकदी, नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर जब्त कर आरोपी शुभम जैन निवासी हिरणमगरी तथा अंकित आर्य निवासी इंदौर को डिटेन किया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया