जयपुर में आयुर्वेद चिकित्सकों का बड़ा विरोध, 926 पदों पर पुनर्नियुक्ति का आदेश रद्द करने और नियमित भर्ती की उठी मांग

उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जयपुर में आयुर्वेद चिकित्सकों का बड़ा विरोध, 926 पदों पर पुनर्नियुक्ति का आदेश रद्द करने और नियमित भर्ती की उठी मांग
राजस्थान में डॉ. भंवर चौधरी के नेतृत्व में बेरोजगार युवा आयुर्वेद चिकित्सकों ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आयुर्वेद विभाग द्वारा 926 रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति का कड़ा विरोध करते हुए इस आदेश को निरस्त करने तथा युवाओं के लिए शीघ्र नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

जयपुर। डॉ. भंवर चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा आयुर्वेद चिकित्सकों ने राजस्थान आयुर्वेद विभाग द्वारा 926 रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारियों की पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश का विरोध करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य के हजारों बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सकों के हितों की रक्षा हेतु सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। डॉ. भंवर चौधरी ने कहा कि राजस्थान में लगभग 10,000 आयुर्वेद स्नातक, एम.डी. एवं पीएच.डी. योग्यताधारी युवा चिकित्सक रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद 926 रिक्त पदों पर नई भर्ती करने के स्थान पर सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारियों की पुनर्नियुक्ति किया जाना युवाओं के साथ अन्याय है।

युवा आयुर्वेद चिकित्सकों की प्रमुख मांगें:

1. आयुर्वेद विभाग द्वारा जारी सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारियों की पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।

2. विभाग में रिक्त 926 पदों सहित सभी स्वीकृत रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव

3. सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) एवं मेडिकल आफिसर्स तथा अन्य शैक्षणिक पदों पर केवल NCISM मानकों के अनुरूप योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए तथा शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय पदों का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए। जो कि 2021 से 6 साल से राजस्थान की 8 राजकिय आयुर्वेद महाविद्यालयों में सेवारत चिकित्सको को डेपुटेशन पर रख कर काम चला रहे हैं। 

Read More पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ

4. बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सकों को संविदा, अस्थायी एवं पुनर्नियुक्ति आधारित व्यवस्था के स्थान पर नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

Read More कृषि कमिश्नर नरेश कुमार गोयल का बड़ा एक्शन : खैरथल के प्रमोद योगी सहित 100 किसानों को कोटा में मिलेगी ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग, मंच से ही दिए निर्देश

डॉ. चौधरी ने कहा कि युवा चिकित्सक सरकार से केवल न्यायसंगत अवसर और नियमित भर्ती की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो राज्यभर के युवा आयुर्वेद चिकित्सक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास
राजस्थान के अलवर जिले स्थित बाम्बोली गांव के 20 से अधिक युवा शिवभक्तों का दल गोमुख से गुजरात के सोमनाथ...
ऑपरेशन वज्र में बड़ी सफलता: बिहार में 8 अवैध दवा गोदाम और नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस, BJP विकास के दम पर चुनाव जीतेगी
उदयपुर से CM भजनलाल का बड़ा ऐलान: किसानों को दिन में बिजली, युवाओं को रोजगार और गांवों के विकास पर दिया बड़ा भरोसा
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
इज़रायल के पूर्व PM का बड़ा हमला, बोले- ईरान नहीं, कतर है सबसे खतरनाक दुश्मन, देश को अंदर से कर रहा कमजोर
उदयपुर के बीड़ा गांव में CM भजनलाल की सुबह की सैर: ग्रामीणों से किया संवाद, बच्चों को बांटी चॉकले; दिए विकास के निर्देश