गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस ने करा दिया समझौता

एएसपी के पास पहुंची पीड़िता, मामला दर्ज करने के आदेश

गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस ने करा दिया समझौता

एएसपी के पास पहुंची पीड़िता, मामला दर्ज करने के आदेश

 उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में भाई के साथ घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ित पक्ष को धमका कर राजीनामा करा दिया। पीड़िता सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने एएसपी (सिटी) को आपबीती सुनाई, तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए और उसका मेडिकल करवाया गया।

पीड़िता के पिता ने अधिवक्ता मंजू सोलंकी के साथ पहुंच एएसपी (सिटी) को सौंपे परिवाद में बताया कि उसकी पुत्री गत 11 फरवरी की रात करीब 11 बजे भाई के साथ भैरूजी के जागरण से घर लौट रही थी। सुखाआंबा पुल के पास गोविंद पुत्र पुष्कर भारती गोस्वामी, कमलेश पुत्र शिवभारती गोस्वामी, सुरेश पुत्र वालाराम गरासिया व अन्य तीन-चार लड़कों ने उसका हाथ पकड़ लिया। इन सभी ने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके भाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। थानाधिकारी शंकरलाल राव दोनों युवक सौंप दिए।


थानाधिकारी पर धमकाने का आरोप: परिवाद में थानाधिकारी शंकरलाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने मामले को समाज के स्तर पर देखने के लिए दबाव बनाया और 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करने के बहाने सुबह 10 से शाम 7 बजे तक थाने में बिठाए रखा। इस दौरान थानाधिकारी ने जबरन राजीनामा करवा दिया। इसके अनुसार चार लाख रुपए एक आरोपी के पिता पुष्कर भारती गोस्वामी द्वारा देना तय किया।

पीड़िता कार्यालय में आई थी। उसने गैंगरेप होने की बात कही है। मेडिकल करवा दिया है। साथ ही संबंधित थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे दिए है।
- अशोक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर

चल भी नहीं पा रही थी पीड़िता
पीड़िता की हालत काफी खराब है। सोमवार को जब पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची, तब वह ढंग से चल भी नहीं पा रही थी। एएसपी ने आपबीती सुनने के तुरंत बाद भूपालपुरा थाना पुलिस के जरिये उसका मेडिकल करवाया। साथ ही बेकरिया थाना पुलिस को निर्देश दिए कि वे मामले को दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।


Read More सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की कार्डियोथोरेसिक टीम का कमाल, सीने में धंसा 9 इंच का पाइप निकाल युवक की बचाई जान

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
मतगणना (4 मई) से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। 165 अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस...
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता
ट्रंप ने की जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा : चांसलर से मतभेद के बाद उठाया कदम, 6 महीनों के भीतर होगी वापसी
राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक
गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध
सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस को झटका : याचिका पर आदेश देने से इनकार, चुनाव आयोग के निर्णय को दी थी चुनौती