हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला मिसाल नहीं माना जाएगा

सिविल अपील नंबर 7095/2022 के साथ टैग किया गया मामला

हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला मिसाल नहीं माना जाएगा
उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूल कक्षा में हिजाब प्रतिबंध को सही ठहराने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 21 अगस्त के फैसले को मिसाल नहीं माना जाएगा। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए इस अपील को कर्नाटक हिजाब विवाद से जुड़े लंबित मामलों के साथ टैग कर दिया है।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 21 अगस्त के उस फैसले को मिसाल नहीं माना जायेगा जिसमें एक स्कूल की कक्षा में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को यह कहते हुए सही ठहराया गया था कि यह इस्लाम में जरुरी धार्मिक रिवाज नहीं है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया तथा इस मामले को कर्नाटक हिजाब-प्रतिबंध मामले से जुड़े पेंडिंग बैच के साथ टैग कर दिया।

पीठ ने अपने 20 नवंबर के आदेश में कहा, याचिका दायर करने की इजाजत दी जाती है। नोटिस जारी करें। सिविल अपील नंबर 7095/2022 के साथ टैग करें। इस (उच्च न्यायालय) फैसले को मिसाल नहीं माना जायेगा। यह अपील मुस्लिम विमेंस स्टडी सर्कल की ओर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ दायर की गयी है जिसमें प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा सुकैना रिजवी की तय गणवेश के साथ हिजाब पहनने की इजाज़त मांगने वाली अर्जी खारिज कर दी गयी थी। उच्च न्यायालय ने माना था कि कक्षा के अंदर हिजाब पहनना संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत सुरक्षित एक जरुरी धार्मिक रिवाज है, यह साबित करने के लिए उसके सामने कोई आधिकारिक धार्मिक किताब या दूसरी चीज नहीं रखी गयी थी। 

न्यायालय ने यह भी देखा था कि कर्नाटक उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ का फैसला, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर रोक को सही ठहराया गया था, शीर्ष न्यायालय के अंतिम आधिकारिक फैसले के बिना भी असरदार बना हुआ है। कर्नाटक का विवाद 2022 में शीर्ष न्यायालय में पहुंचा, लेकिन दो न्यायाधीशों की पीठ ने विभाजित फैसला सुनाया, जिसके नतीजे में मामले को एक बड़ी पीठ के पास विचार के लिए भेजा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला मिसाल नहीं माना जाएगा हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला मिसाल नहीं माना जाएगा
उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूल कक्षा में हिजाब प्रतिबंध को सही ठहराने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...
जिला प्रमुख-उप जिला प्रमुख के बाद अब प्रधान-उप प्रधान के चुनाव की बारी, पढ़े पूरी खबर 
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई और मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान
4 राज्यों में फैला फर्जी मेडिकल डिग्रियों का नेटवर्क बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार
संविधान दिवस पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- विरोध पक्ष से अवरोध पक्ष बनती जा रही है पार्टी
आरएएस परीक्षा 2026 में 607 पदों के लिए 5.08 लाख अभ्यर्थियों की दावेदारी, एक सीट पर 837 उम्मीदवारों में मुकाबला
भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख