Police Investigation
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर: चोरों ने शोरूम से चुराए 1.16 करोड़ रुपए के महंगे मोबाइल, CCTV कैमरे और डिवाइस भी ले गए साथ

जयपुर: चोरों ने शोरूम से चुराए 1.16 करोड़ रुपए के महंगे मोबाइल, CCTV कैमरे और डिवाइस भी ले गए साथ राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके में गोविंद नगर मोड़ के पास स्थित एक मोबाइल शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए के 200 से अधिक मोबाइल चोरी कर रफूचक्कर हो गए।
Read More...
भारत 

दिल्ली: द्वारका में बदमाशों ने दंपती पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

दिल्ली: द्वारका में बदमाशों ने दंपती पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर दिल्ली के द्वारका स्थित अमराही गांव में कुछ लोगों ने एक दंपती पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।
Read More...
राजस्थान  उदयपुर 

झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी की सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह, देना पड़ा जिंदा होने का सबूत

झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी की सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह, देना पड़ा जिंदा होने का सबूत सोशल मीडिया जहां कुछ लोगों के लिए मदद का जरिया है, वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देता है। ऐसा ही मामला रविवार को उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में सामने आया। यहां झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी की मौत की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जैसे ही सूचना विधायक बाबूलाल तक पहुंची, उन्होंने अफवाहों का खंडन किया और बताया कि फिलहाल वे स्वस्थ हैं।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुलिस कांस्टेबल और उसके दो दोस्तों की मौत

जयपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुलिस कांस्टेबल और उसके दो दोस्तों की मौत मानसरोवर इलाके में बदरवास तिराहे पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे अपना बर्थडे मनाने कार से निकले एक पुलिस कांस्टेबल और उसके दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी। इसके बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे में कार चकनाचूर हो गई।
Read More...
राजस्थान  बीकानेर 

फलौदी के बाद अब नोखा में जेल ब्रेक: उप कारागार से 5 कैदी फरार, पहले खिड़की तोड़ी फिर दीवार कूदकर भागे

फलौदी के बाद अब नोखा में जेल ब्रेक: उप कारागार से 5 कैदी फरार, पहले खिड़की तोड़ी फिर दीवार कूदकर भागे फलोदी जेल ब्रेक कांड के बाद अब बीकानेर की नोखा जेल से 5 कैदी फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक पांचों कैदियों ने फरार होने की पहले से योजना बना रखी थी। आधी रात के बाद करीब 2.30 बजे पांचों कैदी एक बैरक की खिड़की तोड़कर और फिर कपड़े से बनाई रस्सी के सहारे जेल की दो दीवारों को फांदकर फरार हो गए।
Read More...
राजस्थान  भरतपुर 

भरतपुर: नदबई में बालिका का अपहरण कर हत्या, प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार

भरतपुर: नदबई में बालिका का अपहरण कर हत्या, प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार नदबई के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक कुएं में 8 वर्षीय बालिका का शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान बालिका से दुष्कर्म करना सामने आने पर पुलिस ने आरोपी राजेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया।
Read More...
राजस्थान  अलवर 

राकेश टिकैत पर हमले के मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 16 लोग गिरफ्तार, 1 गाड़ी भी जब्त

राकेश टिकैत पर हमले के मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 16 लोग गिरफ्तार, 1 गाड़ी भी जब्त अलवर जिले के ततारपुर थाना पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला करने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इनमें एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी शामिल है। इस मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Read More...
राजस्थान  अलवर 

अलवर में खाकी पर फिर लगा दाग: दुष्कर्म के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार, 2 महीने तक दबाए रखा केस

अलवर में खाकी पर फिर लगा दाग: दुष्कर्म के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार, 2 महीने तक दबाए रखा केस अलवर जिले में खाकी पर दुष्कर्म का एक और दाग सामने आया है। पीड़िता ने जनवरी में बड़ौदामेव थाने में एक कांस्टेबल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।
Read More...
राजस्थान  अजमेर 

अजमेर: किशनगढ़ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, पिस्तौल दिखाकर युवती का अपहरण

अजमेर: किशनगढ़ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, पिस्तौल दिखाकर युवती का अपहरण हाउसिंग बोर्ड स्थित बंग मैरिज हॉल के पीछे वाली गली में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर वृद्ध दम्पती पर लोहे के पाइप व सरिए से हमला कर दिया, वहीं पिस्तौल दिखाते हुए जबरन ही उनकी बेटी को अगवाकर ले गए। आरोपी फायर कर मिनटों में वहां से थार जीप में सवार होकर फरार हो गए।
Read More...

Advertisement