जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी

सीकर में JEE छात्र लापता 

जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
सीकर में 17 वर्षीय JEE की तैयारी कर रहा छात्र अचानक लापता हो गया। वह 3 दिसंबर दोपहर खाना खाकर हॉस्टल से निकला और वापस नहीं लौटा। परिवार ने तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है, मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

सीकर। सीकर से एक स्टूडेंट के लापता होने की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि, ये छात्र यहां रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। छात्र की उम्र 17 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्र दोपहर में हॉस्टल से खाना खाकर निकला था और उसके बाद अभी तक वापस नहीं आया है। परिवार को जब इसके बारे में जानकारी लगी तो उसके दादा ने उद्योग नगर में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

छात्र के दादा ने पुलिस शिकायत में बताया है कि, वह जयपुर के रहने वाले हैं और वह यहां प्राइवेट कोचिंग में JEE की तैयारी कर रहा है।3 दिसंबर की दोपहर को करीब 2 बजे वो हॉस्टल से खाना खकर बाहर निकला था जिसके बाद वो अभी तक वापस नहीं लौटा है। इसके बारे में हॉस्टल स्टाफ ने ही उनको जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने छात्र को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला उसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सचूना दी ।

इस मामले में उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, लापता होने की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी गइ्र हैं लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि छात्र का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने...
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना