जयपुर के कानोता में बिजली के तार से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, ब्याज के लेन-देन को लेकर परिचित ने दी थी धमकी

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया 

जयपुर के कानोता में बिजली के तार से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, ब्याज के लेन-देन को लेकर परिचित ने दी थी धमकी

कानोता थाना क्षेत्र में एक निर्माण ठेकेदार युवक ने घर के अंदर बिजली के तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जयपुर। कानोता थाना क्षेत्र में एक निर्माण ठेकेदार युवक ने घर के अंदर बिजली के तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मृतक के बेटे की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के बामनवास निवासी वकील प्रजापत (40) के रूप में हुई है। वह कानोता के राजेन्द्र नगर इलाके में परिवार के साथ रहता था और निर्माणाधीन मकानों का ठेका लेकर काम करता था। घटना 13 फरवरी की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब वकील प्रजापत ने अपने कमरे में बिजली वायर से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

देर शाम घर लौटे रिश्तेदारों ने उन्हें फंदे से लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची, सबूत जुटाए और शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मृतक के बेटे सतीश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही परिचित कालूराम (जो ब्याज का काम करता है) ने उनके पिता को लगातार परेशान किया। पिछले तीन महीनों से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। कालूराम ने विरोध करने पर उनकी कार जबरन ले ली थी और खाली कागजात व स्टांप पेपर पर साइन भी करवा लिए थे। सुसाइड वाले दिन सुबह करीब 11:30 बजे कालूराम अपने 3-4 साथियों के साथ घर आया, जहां हाथापाई और झगड़ा हुआ तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इसी तनाव और अवसाद के कारण वकील प्रजापत ने यह कदम उठाया। पुलिस ने कालूराम के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More Rajasthan Budget 2026 : पेयजल की आठ परियोजनाओं पर खर्च होंगे 160 करोड़, गर्मियों के लिए 600 ट्यूबवैल और 200 हैडपंप लगेंगे

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त
अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ  पार्टी के असम...
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का युवाओं से संवाद : एनसीसी कैडेट्स एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, वायुसेना में करियर के अवसरों से कराया अवगत
खाटूश्याम जी मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण : यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता, रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे सुरक्षा बल के 250 और जीआरपी के 180 जवान
राहुल गांधी को कथित धमकी पर गरमाया राजनीतिक माहौल : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- अपनी रक्षा करना जानते है विपक्ष के नेता
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: रेलवे स्टेशन पर 8 देशों के 44 पर्यटकों का स्वागत, पारंपरिक नृत्य से किया अभिनंदन
राजस्थान सरकार ने निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की 25% सीटें निःशुल्क करने का निर्देश किया जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू 
एआई को लेकर वैश्विक कंपनियों में दिखी प्रतिस्पर्धा की झलक : मोदी के साथ ग्रुप फोटो में अल्टमैन और डारियो ने नहीं मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो