नहीं थम रहे कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के मामले : नीट की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने जहर खाकर किया सुसाइड, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

पीजी में रहकर कर रही थी तैयारी

नहीं थम रहे कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के मामले : नीट की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने जहर खाकर किया सुसाइड, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले काबू में नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ कलक्टर जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक कर कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधियों से सुरक्षा पर चर्चा कर निपटे ही थे कि दादाबाड़ी थाना इलाके में एक कोचिंग छात्रा ने फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

कोटा। कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले काबू में नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ कलक्टर जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक कर कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधियों से सुरक्षा पर चर्चा कर निपटे ही थे कि दादाबाड़ी थाना इलाके में एक कोचिंग छात्रा ने फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रतिवर्ष कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले नव वर्ष के पहले ही माह में एक अन्य स्टूडेंट ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप  दिया।  पुलिस के साथ  एफएसएल टीम ने भी सैंपल लिए हैं।  प्रथम दृष्टया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है, अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।  बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर  छात्रा तड़पने लगी थी और मुझे बचा लो बचा लो चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सहयोगी स्टूडेंट व मकान मालिक दौड़ कर पहुंचे और उसे निजी हॉस्पिटल लेकर गए । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहर खाने के बाद करने लगी उल्टी :

दादाबाड़ी  थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि  छात्रा जूही पटेल (18) पुत्री अर्जुन पटेल  बुद्धकुआ जिला छतरपुर एमपी की रहने वाली थी। वह कोटा के बसंत विहार क्षेत्र में पीजी में  रहकर आॅन लाइन नीट  की तैयारी कर रही थी छात्रा ने गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे कमरे में जहर का सेवन किया था। मकान में रहने वाले गौरव शर्मा ने मकान मालिक को सूचना दी थी कि जूही पटेल की तबीयत खराब हो गई है और वह उल्टियां कर रही है।

मौके पर गोलियों का रैपर मिला :

Read More पुलिस थाना बगरु की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस को घटना स्थल पर खाली गोलियों का रेपर मिला है। मामा कौशल पटेल ने बताया कि उनके गांव के अन्य लोग व बच्चे यहां पढ़ रहे थे। जूही अपनी इच्छा से कोटा आई थी। अचानक उसे क्या हूुआ जो उसने जहर का सेवन  किया था। छात्रा आनलाइन कोचिंग ले रही थी।  

Read More राजस्थान बजट 2026 : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार मेहरबान, जेके लोन में 500 बेड का आईपीडी टावर ; मोक्ष वाहिनी योजना होगी शुरू

कोई तनाव नहीं था :

Read More जयपुर दुग्ध संघ की ‘सरस मायरा योजना’ बनी बेटियों के सशक्तिकरण की मिसाल, 504 परिवार लाभान्वित

मध्य प्रदेश से कोटा पहुंचे छात्रा के भाई रुपराम ने बताया कि उसकी बहन नीट की स्टडी के लिए अपनी इच्छा से कोटा रहने आई थी। गुरुवार शाम को थोड़ी बहुत बातचीत हुई थी। इधर-उधर की बातें की थी। उसके बाद रात को उसे बहन के जहर खा लेने की सूचना मिली।

नहीं किया मामला दर्ज :

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कोचिंग स्टूडेंट के आत्महत्या करने पर पुलिस को तुरन्त मामला दर्ज करने के निर्देश हैं। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि छात्रा के मातापिता कोई रिपोर्ट देंगे तो मामला दर्ज किया जाएगा। छात्रा परीक्षा की तैयारी के लिए आनलाइन कोचिंग ले रही थी। फिलहाल मर्ग दर्ज की गई है।

प्रेस कांफ्रेंस करें तो सामने आए पूरा सच :

स्टूडेंट की आत्महत्या के मामलों में पुलिस पैरेंटस के साथ यदि प्रेस कांफ्रेंस करे तो स्टूडेंट की मौत के मामलों के सच सामने आ सकते हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से कभी भी ऐसे प्रयास नहीं किए जाते। उल्टे पुलिस का फोकस पैरेन्ट्स को जल्द से जल्द कोटा छुड़वाने पर रहता है। इस मामले में कोटा शहर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील मुद्दा होने से ऐसा नहीं किया जाता।  यदि प्रेस के लोग चाहेंगे तो ऐसा किया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त
अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ  पार्टी के असम...
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का युवाओं से संवाद : एनसीसी कैडेट्स एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, वायुसेना में करियर के अवसरों से कराया अवगत
खाटूश्याम जी मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण : यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता, रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे सुरक्षा बल के 250 और जीआरपी के 180 जवान
राहुल गांधी को कथित धमकी पर गरमाया राजनीतिक माहौल : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- अपनी रक्षा करना जानते है विपक्ष के नेता
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: रेलवे स्टेशन पर 8 देशों के 44 पर्यटकों का स्वागत, पारंपरिक नृत्य से किया अभिनंदन
राजस्थान सरकार ने निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की 25% सीटें निःशुल्क करने का निर्देश किया जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू 
एआई को लेकर वैश्विक कंपनियों में दिखी प्रतिस्पर्धा की झलक : मोदी के साथ ग्रुप फोटो में अल्टमैन और डारियो ने नहीं मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो