राजस्थान बजट 2026 : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार मेहरबान, जेके लोन में 500 बेड का आईपीडी टावर ; मोक्ष वाहिनी योजना होगी शुरू

पूंछरी का लौठा स्वास्थ्य केन्द्र उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत

राजस्थान बजट 2026 : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार मेहरबान, जेके लोन में 500 बेड का आईपीडी टावर ; मोक्ष वाहिनी योजना होगी शुरू
भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की  जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। करीब 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की  जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। करीब 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। दस स्तम्भों में बांट कर पेश किए गए करीब दो घंटे 54 मिनट के इस बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं की और दावा किया कि हमारी सरकार के विजन से राजस्थान बहुत तेजी से प्रगति करेगा। हमारी सरकार की दूरगामी सोच के साथ बनी नीतियां इस मरू प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। वित्त मंत्री ने बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खोला पिटारा, की कई अहम घोषणाएं।  

पूंछरी का लौठा स्वास्थ्य केन्द्र उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत
स्वास्थ्य केन्द्र से उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत - पूंछरी का लौठा-डीग, लाडपुरा कोटा में प्रथम चरण में 75 बेड का चिकित्सालय। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन- हाथीदेह (श्रीमाधोपुर)-सीकर, बड़ाखेड़ा-ब्यावर, शेरगढ़-बांसवाड़ा,  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-खिरनी फाटक-जयपुर  नवीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर- रानीखेड़ा (निम्बाहेड़ा) पालड़ी जोधा-नागौर, कीरों की ढाणी सांगानेर, दुराना मण्डावा-झुंझुनूं। उप स्वास्थ्य केन्द्र से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्रमोन्नयन- बिरमी खालसा (तारानगर) मालासर (लूणकरणसर), गुडा, हिरनोदा (फु लेरा), कलालिया (जैतारण)-ब्यावर, पाटा (रामगढ़)-अलवर, काशीनगर (मकराना)-नागौर। नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र- थुंबा (आहोर), शिवपुरा पुरोहितान (बावतरा)-जालौर, कुहारा-कोटपूतली बहरोड, मेडास (खींवसर)-नागौर, धनवाड़ा (माण्डलगढ़)-भीलवाड़ा, रणजीतपुरा-जोधपुर। 
-भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में नवीन यूनिट के लिए मेडिकल उपकरण, अन्य आधारभूत कार्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपजिला चिकित्सालयों में विभिन्न उपकरण क्रय किए जाएंगे। 

126 सीएचसी में एक्स रे मशीन 
तीन सेटेलाइट चिकित्सालयों, 126 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एक्स रे मशीन और 129 सीआर सिस्टम उपलब्ध कराए जाएंगे। महाराणा भूपाल चिकित्सालय-उदयपुर के अन्तर्गत रिजनल कैंसर सेन्टर सम्बन्धी उपकरण पीपीपी मोड पर उपलब्ध होंगे। पीबीएम चिकित्सालय-बीकानेर स्थित हल्दीराम मूलचन्द राजकीय कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एण्ड रिसर्च सेंटर में अवसंरचना सुदृढ़ीकरण कार्य। 

राज-सुरक्षा योजना लागू
सड़क दुर्घटना और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके, इसके लिए राज-सुरक्षा योजना लागू की जाएगी। स्थानीय स्तर पर ही हृदयाघात की समय पर पहचान कर रोगियों का जीवन बचाया जा सके, इसके लिए सीएचसी पर ही ईसीजी/ टेल/ ईसीजी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए ड्राईिवंग लाइसेंस धारकों के लिए सीपीआर शिक्षण अनिवार्य। आपातकालीन सेवाओं के 500 कार्मिकों को एम्स दिल्ली ट्रेनिंग कराई जाएगी। आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की जीवन रक्षा हेतु प्राथमिक उपचार दिए जाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता संवर्द्धन के लिए अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा एवं जोधपुर में बेसिक लाइफ स्पोर्ट की स्थापना।  

Read More डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान : जयपुर के बाजारों में बांटे गए ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण, ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

एसएमएस में सेंटर ऑफ एक्सलेंस इन मेंटल हैल्थ की स्थापना
एसएमएस में सेंटर ऑफ एक्सलेंस इन मेंटल हैल्थ की स्थापना की जाएगी। मानसिक रोगों की शीघ्र पहचान कर परामर्श, उपचार, पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालयों पर साइक्लोजिक कांउसलर लगाए जाएंगे। आमजन में रोगों की समय पर पहचान व रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य की जांच, परामर्श सेवाएं, नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने एवं वंचित पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविरों का आयोजन।  

Read More भीषण गर्मी में राहत : 19 हजार से अधिक पेयजल समस्याओं का समाधान, 30 जून तक जारी रहेंगे विशेष अभियान

जेके लोन अस्पताल में पांच सौ बेड का आईपीडी टावर
जेके लोन चिकित्सालय-जयपुर में 500 बैड क्षमता का आईपीडी टावर की स्थापना। गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, हृदय रोग से पीड़ित अन्य चिकित्सालयों से रैफर होकर आने वाले मरीजों के लिए, चिकित्सा शिक्षा से सम्बद्ध चिकित्सालयों में पृथक से रेफरल आउटडोर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ कानूनी प्रक्रियाओं में त्वरित व पारदर्शी सुविधा प्रदान किए जाने के लिए मेडिको लीगल रिपोर्ट्स ऑनलाइन की जाएगी। भीड़ प्रबन्धन, महिला सुरक्षा तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा शिक्षा से सम्बद्ध चिकित्सालयों को अभय कमाण्ड सेन्टर से जोड़ा जाएगा।

Read More वित्त विभाग के विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का औचक निरीक्षण : त्वरित समाधान से लाभार्थियों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री का जताया आभार

विमन्दित, लावारिस रोगी का दस्तावेजों के अभाव में हो सकेगा इलाज
असहाय, विमन्दित, लावारिस रोगी जिन्हें दस्तावेजों के अभाव में समुचित चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है, उन्हें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा। 

मरीजों और उनके परिजनों के ठहरने के लिए अत्याधुनिक विश्राम गृह
मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए ठहरने की सुविधा के लिए जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा व जोधपुर के चिकित्सा महाविद्यालयों के मुख्य चिकित्सालयों में अत्याधुनिक विश्राम गृह स्थापित किए जाएंगे। 

मरीजों, परिजनों के लिए उचित दर पर अटल आरोग्य फूड कोर्ट
चिकित्सा महाविद्यालयों से सम्बद्ध अस्पतालों में मरीजों, उनके परिजनों, स्टाफ  एवं विद्यार्थियों को उचित दर पर पौष्टिक भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अटल आरोग्य फू ड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। 

आयुर्वेद को बढ़ाया जाएगा, ये बनेंगे जिला अस्पताल
फ लौदी, खैरथल-तिजारा, सलूम्बर एवं कोटपूतली-बहरोड़ के आयुर्वेद चिकित्सालयों को जिला आयुर्वेद चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा। तलवाड़ा (गढ़ी)-बांसवाड़ा, चौहटन-बाड़मेर, सुमेरपुर-पाली, छोटी सादड़ी (निम्बाहेड़ा)-चित्तौड़गढ़ सहित आगामी वर्ष 30 ब्लॉक में संचालित चिकित्सालय/औषधालयों को ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। नवीन आयुर्वेदिक औषधालय-समेलिया (दूदू)-जयपुर, सुभाष नगर-कोटा।

मोक्ष वाहिनी योजना शुरू होगी
दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतक के पार्थिव शरीर को चिकित्सालय की मोर्चरी से घर तक पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहिनी योजना शुरू की जाएगी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में देश के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई...
नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए
विकासशील देशों पर वैश्विक संघर्षों का असर अधिक : संरक्षण के लिए संतुलित वैश्विक उपायों की जरूरत, ग्लोबल कन्वर्जेंस फॉर ग्रोथ समिट की बैठक में बोली सीतारमण
रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज 
स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा