अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद पर एफआईआर दर्ज, सामने आई चौंकाने वाली वजह, जांच में जुटी पुलिस

अतीक अहमद के बेटे अबान पर मामला दर्ज

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद पर एफआईआर दर्ज, सामने आई चौंकाने वाली वजह, जांच में जुटी पुलिस

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद पर वैवाहिक समारोह में धमकी भरा गाना बजाने और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अतीक के अन्य बेटे जेल, मुठभेड़ और बालगृह से जुड़े मामलों में रहे हैं।

उत्तर प्रदेश। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। अबान अहमद पर वैवाहिक समारोह में वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बजाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने का आरोप है। बता दें कि, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम...’। इस गाने को लेकर पुलिस ने अबान अहमद पर एफआईआर दर्ज की है।

साथ ही बता दें कि, अतीक अहमद के पांच बेटों में से उमर और अली पहले से ही जेल में बंद है, तीसरे नंबर का बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बता दें कि, उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस ने अतिक अहमद के चौथे बेटे अहजम और अबान अहमद को राजरूपपुर स्थित बालगृह में करीब 221 दिनों के लिए रखा था।

जेल से छुटने के बाद दोनों बेटे हटवा में अपने किसी रिश्तेदार के पास चले गए थे, जिसके बाद 17 सितंबर को अबान अहमद को पहली बार देखा गया था। वो तीन कारों के काफिले के साथ नैनी जेल में बद अपने बड़े भाई अली से मुलाकात के लिए गया था। हालांकि, यहां उसकी मुलाकात अपने भाई से नहीं हो सकी क्योंकि, उसे झांसी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के मामले में एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव ने बताया है कि, फिलहाल हमने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे