मणिपुर में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, मतगणना के रूझान दोपहर से पहले हो जाएंगे साफ

मणिपुर में मतगणना की तैयारियां पूरी

मणिपुर में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, मतगणना के रूझान दोपहर से पहले हो जाएंगे साफ

राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेंद्र सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष वाई. खेमचंद टीएच. विश्वजीत, मंत्री टीएच राधेश्याम और विधायक निमचा किपगेन कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत का फैसला कल होगा।

इम्फाल/मणिपुर।  मणिपुर में विधानसभा चुनावों की मतगणना कल 10 मार्च को होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैंं। सभी मतगणना केंद्र पर वोटिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और सभी मतगणना एजेंटों को निर्धारित समय से पहले मतगणना केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया गया। मणिपुर में 28 और पांच मार्च को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेंद्र सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष वाई. खेमचंद टीएच. विश्वजीत, मंत्री टीएच राधेश्याम और विधायक निमचा किपगेन कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत का फैसला होगा।

कांग्रेस नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ आईबोबी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. लोकेन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गायंगम सहित कई अन्य नेताओं के भाग्य का भी गुरुवार को फैसला होगा। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता वाई. जॉयकुमार, राज्य के उपमुख्यमंत्री एल. जयेंत का भी फैसला आना है। मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा बलों के जवान वाहनों को रोक कर सघन जांच कर रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बाताया कि मतगणना के रूझान दोपहर से पहले आ जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना