कोरोना का असर: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई, अब 10 अक्टूबर को होगी

कोरोना का असर: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई, अब 10 अक्टूबर को होगी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोविड-19 संक्रमण के चलते सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 की तिथि आगे बढ़ा दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा आगामी 27 जून होने वाली थी। जिसकी तारीख अब आगे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोविड-19 संक्रमण के चलते सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 की तिथि आगे बढ़ा दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा आगामी 27 जून होने वाली थी। जिसकी तारीख अब आगे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। यूपीएससी की ओर से गुरुवार को बताया कि कोविड-19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। ऐसे में आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को टाल दिया है। इसे 27 जून को आयोजित किया जाना था। लेकिन अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। बीते साल भी देश की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा 31 मई से 4 अक्टूबर तक पुनर्निर्धारित की गई थी। इसी प्रकार यूपीएससी ने हाल ही में देशभर में जारी कोरोना संक्रमण के संकट के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसमें एसएससी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पुलिस ने चलाया अभियान, प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादी गिरफ्तार मणिपुर में पुलिस ने चलाया अभियान, प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में इंफाल स्थित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया
पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था 
अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली