HPRCA ने पटवारी, नर्स के रिक्त पदों के लिए जारी की अधिसूचनाएं, इस तारिख से शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल में पटवारी और सहायक नर्स पदों पर भर्ती शुरू

HPRCA ने पटवारी, नर्स के रिक्त पदों के लिए जारी की अधिसूचनाएं, इस तारिख से शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी के 530 और सहायक नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का उद्देश्य खाली पदों को भरना है।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर योग्य उम्मीदवारों को पटवारी के 530 और सहायक नर्स के 312 पदों के लिए 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने सोमवार को घोषणा की, कि उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 16 जनवरी को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों अधिसूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

गौरतलब है कि, राज्य सरकार का यह कदम बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और उन विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए है जहाँ पर्याप्त पद खाली पड़े हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा
निर्यात के मुकाबले आयात में 8.67% की तेज वृद्धि से दिसंबर 2025 में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर...
मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक
जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस
राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत