लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में अब तक 2,792 लोगों की मौत और 12,772 घायल

इजरायली युद्धक विमान गांव के केंद्र पर गहन छापेमारी कर रहे हैं

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में अब तक 2,792 लोगों की मौत और 12,772 घायल

संघर्ष में मशीनगनों, तोपखाने के गोले और रॉकेटों का उपयोग किया जा रहा है

बेरूत। इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष की शुरुआत के बाद से लेबनान पर हुए इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,792 हो गयी है, जबकि 12,772 लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह आंकड़ा 8 अक्टूबर, 2023 के बाद से अब तक का है। केवल सोमवार को 82 लोग मारे गए और 180 अन्य घायल हो गए।

लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गांवों, कस्बों और शहरों पर 50 से ज्यादा हवाई हमले किए।

सूत्रों ने बताया कि सबसे तीव्र हमला दक्षिणी शहर सिडोन के पड़ोस सैदा में हुआ, जहां तीन इमारतों को निशाना बनाया गया, जिसके कारण छह लोगों मौत हो गई और 37 घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश विस्थापित लोग थे।

सूत्रों ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने हवा से जमीन पर मार करने वाली छह मिसाइलों के साथ लेबनान एवं सीरिया को जोडऩे वाली सीमा सड़क पर तीन हवाई हमले भी किए, जिससे दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले पैदल यात्रियों का आवागमन बाधित हो गया। 

Read More इजरायली सेना प्रमुख अमीर की चेतावनी, बोलें-पीली रेखा है गाजा-इजरायल की नई सीमा, भूल से भी मत करना पार वरना.... 

इस बीच, सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्ला के लड़ाकों और इजरायली बलों के बीच संघर्ष अभी भी जारी है, जो लेबनान के दक्षिण-पूर्वी गांव खियाम में घुसपैठ करने में कामयाब रहे। 

Read More ऑपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त पाकिस्तान के विमानों के लिए 6214 करोड़ का पैकेज, बड़ी संख्या में एफ 16 विमानों के धराशायी होने की पुष्टि

उन्होंने कहा कि संघर्ष में मशीनगनों, तोपखाने के गोले और रॉकेटों का उपयोग किया जा रहा है, जबकि इजरायली युद्धक विमान गांव के केंद्र पर गहन छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खियाम में इजरायल के आगे बढऩे के बाद, एक घर में रहने वाले 17 लेबनानी नागरिकों से संपर्क टूट गया।

Read More यूरोप और नाटो से किनारा कर रहे ट्रंप : अमेरिका का भारत-चीन-रूस के साथ कोर-5 प्लान तैयार, सुपरक्लब में दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्तियां होंगी शामिल

हिजबुल्लाह ने अलग-अलग बयानों में कहा कि उसके लड़ाकों ने मिसाइलों और ड्रोनों के माध्यम से इजरायली मुख्यालयों और स्थलों पर हमला किया, जिसमें स्निर, दफना, डैन के किबुत्ज़मि और ज़ार 'इट और बीट हिलेल के मोशाविम शामिल हैं, जो उत्तरी इज़रायल में स्थित हैं। साथ ही इसमें इज़रायली शहर मालोट भी शामिल है। 

इसने कहा कि एक इजरायली हर्मीस 900 ड्रोन को दक्षिणपूर्वी लेबनानी शहर मार्जेयॉन के हवाई क्षेत्र में मार गिराया गया।

उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर से इज़रायली सेना ने हिज़्बुल्लाह के साथ बढ़ते हुए संघर्ष के दौरान लेबनान पर गहन हमले किए हैं। इस महीने की शुरुआत में, इज़रायल ने अपनी उत्तरी सीमा के पार लेबनान में एक जमीनी अभियान शुरू किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार  इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि साद हाल के महीनों में हमास द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के...
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम
सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान
कांग्रेस के समय प्रदेश में जंगलराज था : राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास, बेढम ने कहा- गहलोत को पच नहीं रहा भजनलाल शर्मा का विकास