चीन में एक आवास में विस्फोट से 3 लोगों की मौत, आसपास के टूटे शीशे

येचेंग टाउनशिप में स्थित आवासीय घर में हुआ

चीन में एक आवास में विस्फोट से 3 लोगों की मौत, आसपास के टूटे शीशे

हान्डान आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 6:05 बजे लिनझांग काउंटी के येचेंग टाउनशिप में स्थित आवासीय घर में हुआ।

शिजियाझुआंग। चीन के उत्तरी प्रांत हेबेई के हान्डान शहर में सुबह एक आवास में विस्फोट के कारण 3 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हान्डान आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 6:05 बजे लिनझांग काउंटी के येचेंग टाउनशिप में स्थित आवासीय घर में हुआ।

लिनझांग काउंटी में आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार विस्फोट से घर और आसपास के वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए तथा आसपास के अन्य घरों के शीशे टूट गए। घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के कारणों की जांच चल रही है।

Tags: explosion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी
सवाई मानसिंह चिकित्सालय में अलवर के 11 वर्षीय बच्चे का जटिल डायफ्रामेटिक हर्निया ऑपरेशन सफलतापूर्वक। लैप्रोस्कोपिक तकनीक से लीवर, गॉल...
मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी
एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल
परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह