स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना रिसॉर्ट के बार में आग लगने से 40 लोगों की मौत, अन्य 115 घायल

स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में भीषण आग

स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना रिसॉर्ट के बार में आग लगने से 40 लोगों की मौत, अन्य 115 घायल

स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट के एक बार में नए साल के जश्न के दौरान भीषण आग लग गई। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई और 115 घायल हुए हैं।

जेनेवा। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वैलिस कैंटन में क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट के एक बार में आग लगने से लगभग 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 110 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को दी। 

वैलिस कैंटन के पुलिस प्रमुख फ्रेडरिक गिस्लर ने दोपहर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हताहतों की संख्या की पुष्टि की। गिस्लर ने पत्रकारों को कहा, हमारे अनुसार लगभग 40 लोगों की मौत हो गई है और 115 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकांश गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, घायलों में अधिकांश युवा हैं, जिन्हें वैलिस कैंटन की राजधानी सियोन के अस्पतालों के साथ-साथ लॉजोन, ज्यूरिख और जिनेवा सहित अन्य शहरों के अस्पतालों में भेजा गया है। वालेइस कैंटोनल सरकार के अध्यक्ष मैथियास रेनार्ड ने कहा कि कुछ घायलों को बाद में विदेशी अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा सकता है।

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से पहले कहा था कि नए साल की पूर्व संध्या पर क्रान्स-मोंटाना के केंद्र में स्थित एक बार में भीषण आग लग गई। स्थानीय समयानुसार रात 1:30 बजे के कुछ ही समय बाद अलार्म बजाया गया, जिसके बाद दर्जनों एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर भेजे गए।

Read More ट्रंप का दावा : सटीक नहीं होते है ईरान के हथियार, कहा- खुद किया था बालिकाओं के स्कूल पर हमला

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने इस घटना को देश के इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताया। पार्मेलिन ने कहा कि सरकार सभी परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है। इसके आगे पार्मेलिन ने जानकारी देते हुए बताया, संघीय महल पर झंडे पांच दिनों तक आधे झुके रहेंगे और उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकना आवश्यक है। वैलिस कैंटन की अटॉर्नी जनरल बीट्रिस पिलौड ने कहा कि आग लगने का कारण बताना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।

Read More हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना के समय बार में मौजूद लोगों की संख्या अज्ञात है। सरकार ने कहा कि जांच में समय लगेगा और पीड़तिों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। पार्मेलिन ने अपना नव वर्ष का संबोधन स्थगित कर दिया और पीड़तिों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वैलिस कैंटोनल प्रशासन ने कैंटन में आपातकाल की घोषणा की है।

Read More बेल्जियम के लिएज शहर में सिनेगॉग के बाहर विस्फोट: कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह