सोमालिया में जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों पर फायरिंग, 8 लोगों की मौत

हथगोले कहां से प्राप्त हुए

सोमालिया में जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों पर फायरिंग, 8 लोगों की मौत

मोगादिशु में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अल-शबाब सदस्यों के खिलाफ अभियान पूरा कर लिया है।

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में सुरक्षा बलों और भागने की कोशिश कर रहे कैदियों के बीच भारी फायरिंग हुई, जिसमें 5 कैदियों और तीन सैनिकों की मौत हो गयी, जबकि 18 अन्य कैदी घायल हो गए। कस्टोडियल कोर कमांड के प्रवक्ता अब्दिकानी मोहम्मद खलाफ ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान तीन सैनिक भी घायल हो गए। कैदी, अल-शबाब आतंकवादी समूह के सदस्य ने कुछ हथियार और हथगोले हासिल कर लिए थे। हमर सेंट्रल जेल से भागने की कोशिश की, जिससे जेल अधिकारियों और कैदियों के बीच गोलीबारी हुयी। जेल अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैदियों को इस तरह भागने का दुस्साहस करने के लिए हथियार और हथगोले कहां से प्राप्त हुए।

मोगादिशु में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने अल-शबाब सदस्यों के खिलाफ अभियान पूरा कर लिया है, फिलहाल स्थिति शांत है और बलों ने सभी पांच कैदियों को मार गिराया है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। अल-शबाब आतंकवादियों ने हमर सेंट्रल जेल पर हुए ताजा हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। मोगादिशू की जेल पर समूह के कैदियों द्वारा किया गया यह दूसरा ऐसा घातक हमला है। यह हमला मोगादिशु में लगभग तीन महीने की सापेक्षिक शांति के बाद हुआ है।        

 

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प