इराक में ट्रक का पीछा कर रहे थे सुरक्षाबल : फायरिंग में एक सैनिक की मौत, संदिग्धों को किया गिरफ्तार

एक जांच चौकी पर आकस्मिक जांच के दौरान हुई

इराक में ट्रक का पीछा कर रहे थे सुरक्षाबल : फायरिंग में एक सैनिक की मौत, संदिग्धों को किया गिरफ्तार

मंत्रालय ने कहा कि 4 लोगों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक जांच चौकी पर रुका नहीं और उसने अचानक अपना रास्ता बदल लिया। जब सुरक्षा बलों ने गाड़ी का पीछा किया।

बगदाद। दक्षिणी इराक के मायसन प्रांत में हुयी गोलीबारी  में एक सैनिक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि यह घटना अल-कहला इलाके में सुरक्षा बनाए रखने और वांछित लोगों को गिरफ्तार करने के लिए बनायी गयी एक जांच चौकी पर आकस्मिक जांच के दौरान हुई।

मंत्रालय ने कहा कि 4 लोगों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक जांच चौकी पर रुका नहीं और उसने अचानक अपना रास्ता बदल लिया। जब सुरक्षा बलों ने गाड़ी का पीछा किया, तो संदिग्धों ने सैनिकों पर गोलियां चला दीं, जिससे एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके हथियार और वाहन को जब्त कर लिया। 

 

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन