नम्बर वन से पिछड़ी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी : रिसर्च-केंद्रित रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आई, हायर एजुकेशन में अब चीन की झेजियांग सबसे आगे

चाइनीज यूनिवर्सिटीज ने तेजी से प्रगति की है

नम्बर वन से पिछड़ी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी : रिसर्च-केंद्रित रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आई, हायर एजुकेशन में अब चीन की झेजियांग सबसे आगे

खासतौर पर विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित जैसे क्षेत्रों में चीन का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया है।

वॉशिंगटन। दुनिया भर में बेहतरीन पढ़ाई के लिए मानी जानी वाली हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पिछड़ती नजर आ रही है। हाल में जारी हुई ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पहले पायदान से फिसल गई है। हायर एजुकेशन में अब चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी अव्वल नंबर पर आ गई हैं। कई दशकों तक हार्वर्ड का नाम ही एजुकेशन में बेस्ट क्वालिटी माना जाता था। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ रिसर्च-केंद्रित रैंकिंग में हार्वर्ड तीसरे स्थान तक खिसक गई है। ये नई रैंकिंग मुख्य रूप से पब्लिश्ड रिसर्च, साइंटिफिक आर्टिकल्स के नंबर्स और उन पर मिलने वाले साइटेशन (क्रेडिट) पर आधारित हैं। इन क्षेत्रों में चाइनीज यूनिवर्सिटीज ने तेजी से प्रगति की है। खासतौर पर विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित जैसे क्षेत्रों में चीन का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया है।

यह रहा हार्वर्ड के पिछड़ने का कारण
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका की यूनिवर्सिटीज को कुछ नीतिगत चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रिसर्च फंडिंग को लेकर अनिश्चितता, सख्त इमिग्रेशन नियम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर कई तरह के प्रतिबंध, एकेडमिक माहौल को प्रभावित कर रहे हैं। इससे रिसर्च की रफ्तार धीमी पड़ सकती है जिसका असर रैंकिंग में दिखने लगा है।

ऐसे ही नम्बर वन नहीं बनी चाइनीज यूनिवर्सिटीज 

पिछले बीस सालों में चीन ने उच्च शिक्षा और साइंटिफिक रिसर्च में अरबों डॉलर का निवेश किया। सरकार ने यूनिवर्सिटीज को स्पष्ट लक्ष्य दिए, जिसमें हाई क्वालिटी रिसर्च को बढ़ावा दिया गया।

Read More इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों

 

Read More ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट

Tags: harvard

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत