डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार हत्या की कोशिश, हिरासत में एक व्यक्ति

उस समय ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे

डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार हत्या की कोशिश, हिरासत में एक व्यक्ति
रिपोर्ट के अनुसार पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ने कहा कि उनके कार्यालय को दोपहर बाद 1.30 बजे सूचना मिली कि ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के दायरे में झाड़ियों में रायफल लिए हुए एक व्यक्ति पर सीक्रेट सर्विस ने गोली चलाई।

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कथित तौर पर दूसरी बार कोशिश की गयी है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) इस मामले की जांच कर रहा है। यह दो महीने में ट्रंप की हत्या की दूसरी कोशिश है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई। घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। ट्रंप पर पहला हमला उनके प्रचार अभियान के दौरान किया गया था, जिसमें वह सुरक्षित बच गये थे। तीन कानून प्रवर्तन सूत्रों के अनुसार ट्रंप की हत्या के प्रयास के संबंध में हिरासत में लिया गया व्यक्ति रयान वेस्ले राउथ है। रिपोर्ट के अनुसार पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ने कहा कि उनके कार्यालय को दोपहर बाद 1.30 बजे सूचना मिली कि ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के दायरे में झाड़ियों में रायफल लिए हुए एक व्यक्ति पर सीक्रेट सर्विस ने गोली चलाई। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि उस समय ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे।

सीक्रेट सर्विस एजेंट ने गोल्फ कोर्स की बाड़ से बाहर निकली एक राइफल बैरल देखी और तुरंत उस व्यक्ति से भिड़ गया। उन्होंने बताया कि जिस एजेंट ने राइफल देखी, वह उस टीम का हिस्सा है, जो गोल्फ कोर्स पर ट्रंप से एक या दो होल आगे रहती है। अधिकारियों ने कहा कि एक एके-47 स्टाइल की राइफल, जिसमें एक स्कोप था, दो बैकपैक जो बाड़ पर लटके हुए थे और उनमें सिरेमिक टाइल रखी हुई थीं और एक गोप्रो कैमरा घटनास्थल पर बरामद किया गया।

Tags: donald

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित