इजरायली सेना ने पश्चिम तट चौकी पर दो फिलस्तीनियों को किया ढ़ेर

हेब्रोन में चेकपॉइंट पर घटना, दो फिलस्तीनी मारे गए

इजरायली सेना ने पश्चिम तट चौकी पर दो फिलस्तीनियों को किया ढ़ेर

इजरायली सेना ने हेब्रोन में चेकपॉइंट पर एक वाहन के तेज़ी से बढ़ने पर फायरिंग की, जिसमें दो फिलस्तीनी मारे गए और एक सैनिक घायल हुआ। फिलस्तीनी एजेंसियों ने एम्बुलेंस रोके जाने का भी आरोप लगाया।

यरूशलम। इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी पश्चिमी तट शहर हेब्रोन में दो फिलस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी, जब दोनों ने एक चेकपॉइंट पर सैनिकों की ओर एक वाहन चढ़ा दिया। इजरायली रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि एक ऑपरेशनल गतिविधि के दौरान वाहन की गति बढऩे पर सैनिकों ने गोलीबारी की।

इजरायली के सार्वजनिक प्रसारक 'कान के अनुसार, एक सैनिक मामूली रूप से घायल हुआ है, जिसने बताया कि सैनिक पैराट्रूपर्स ब्रिगेड की 202वीं बटालियन के थे। फिलस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने एक अलग बयान दिया, जिसमें बताया गया कि इजरायली बलों ने मध्य हेब्रोन के बाब अल-वाविया क्षेत्र में फिलस्तीनी नागरिकों को ले जा रहे एक वाहन पर गोलीबारी की और फिर फिलस्तीनी रेड क्रिसेंट एम्बुलेंस को घटनास्थल तक पहुँचने से रोक दिया।

फिलस्तीनी आँकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर, 2023 से पश्चिमी तट पर हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 1,000 फिलस्तीनी मारे गए हैं, सैकड़ों घायल हुए हैं और दर्जनों घर ध्वस्त हो गए हैं। इजरायल ने 1967 के मध्य पूर्व युद्ध में पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम पर कब्जा कर लिया था। वहाँ उसके द्वारा बनाई गई बस्तियाँ और उसका सैन्य कब्जा, अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत अवैध माना जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 300 रुपए तेज होकर 1,45,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 200 रुपए बढ़कर 1,36,000 रुपए प्रति...
राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार