यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव

कार्यकर्ता विरोध के लिए मौके पर पहुंच गए

यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव

पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तनाव लगातार बढ़ रहा है।

ढाका। बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले हिंसा तेज हो गई है। वोटिंग से तीन दिन पहले रविवार की शाम को बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच रात भर चली झड़पों में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिंसा की शुरूआत तब हुई, जब पटुआखाली जिले में बीएनपी कार्यकर्ताओं ने जमात-ए-इस्लामी पर देर रात के एक कार्यक्रम में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही बीएनपी कार्यकर्ता विरोध के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान जमात ने भी अपने समर्थकों को बुला लिया और दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों गुटों में जबरदस्त टकराव हुआ जो रात भर चलता रहा। इसमें 40 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, यह हिंसा का इकलौता मामला नहीं है। पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तनाव लगातार बढ़ रहा है।

चुनाव इस बार क्यों खास?

  • 12 फरवरी को होने वाले चुनाव बांग्लादेश के पिछले चुनावों से काफी अलग होने जा रहे हैं।
  • अगस्त 2024 में छात्र विद्रोह के बाद यह पहला आम चुनाव है। उस विद्रोह ने शेख हसीना के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया था।
  • देश में 9 बार सरकार बना चुकी शेख हसीना की अवामी लीग पर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के प्रतिबंध लगा दिया है।
  • बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव के लिए 12.7 करोड़ से अधिक वोटर हैं। इसे 2009 के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव बताया जा रहा है।
  • किसकी बनेगी सरकार?

बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी पर अधिकांश चुनावी विश्लेषक आगे बता रहे हैं। पार्टी देश की 300 में से 292 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त है। देश की सबसे बड़ी धार्मिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी इस बार 11 पार्टियों के गठबंधन के साथ मैदान में है। जमात के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपना अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। वहीं, विश्लेषक ने जमात की तरफ से चुनाव में गड़बड़ी किए जाने की भी आशंका जताई है।

Tags: clash

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित