बांग्लादेश ने शेख हसीना की बातचीत पर जताई नाराजगी, कहा- द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा बुरा असर

हसीना ने दिसंबर में स्वदेश लौटने का संकल्प दोहराया

बांग्लादेश ने शेख हसीना की बातचीत पर जताई नाराजगी, कहा- द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा बुरा असर
पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के नई दिल्ली में वर्चुअल संवाद पर ढाका ने तीव्र विरोध व्यक्त किया है। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह आयोजन दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और संप्रभुता के प्रतिकूल है। हसीना ने दिसंबर में स्वदेश लौटने का संकल्प दोहराया है।

ढाका। बांग्लादेश ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को नई दिल्ली में मीडिया के साथ लाइव बातचीत करने की अनुमति दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों के विपरीत है। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने भारत सरकार को इस संबंध में पहले ही अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए चेतावनी दी थी कि ऐसा आयोजन दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने के प्रयासों को प्रभावित कर सकता है। 

मंत्रालय ने गहरा खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई क्रांति की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित यह मीडिया वार्ता बंगलादेश की संप्रभुता पर हमला और जुलाई 2024 के आंदोलन में मारे गए लोगों का अपमान है। बयान में यह भी कहा गया कि 2013 की बांग्लादेश-भारत प्रत्यर्पण संधि के तहत हसीना की वापसी के बार-बार किए गए अनुरोधों का अभी तक भारत की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले जन विद्रोह के बाद शेख हसीना को मजबूरन देश छोड़ना पड़ा था।

इससे पहले हसीना ने संवाददाताओं से वर्चुअल तरीके से बातचीत में कहा कि वह इस वर्ष दिसंबर में स्वदेश लौटना चाहती हैं और इसके लिए वह पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा भारत में नहीं रह सकतीं और एक दिन मुझे अपने लोगों के बीच लौटना ही होगा। बांग्लादेश की जनता सुरक्षा, विकास और लोकतंत्र की हकदार है तथा देश को विकास, शांति और धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर वापस लाना आवश्यक है।"

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया