संसद में नए बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल को मंजूरी, अब डिजिटल रिकॉर्ड भी होंगे अदालत में मान्य

हर मामले में कागजी दस्तावेज तैयार करने की आवश्यकता कम होगी

संसद में नए बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल को मंजूरी, अब डिजिटल रिकॉर्ड भी होंगे अदालत में मान्य
बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 को मंजूरी दे दी है। अब बैंकों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, कंप्यूटर डेटा और डिजिटल एंट्री अदालत में वैध साक्ष्य माने जाएंगे। इससे कागजी दस्तावेजों पर निर्भरता घटेगी, समय और लागत बचेगी। हालांकि, बैंक ऐप या व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट नहीं, बल्कि बैंक सर्वर पर मौजूद आधिकारिक डिजिटल रिकॉर्ड ही सबसे विश्वसनीय साक्ष्य होंगे।

नई दिल्ली। देश की बैंकिंग व्यवस्था को डिजिटल युग के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संसद ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 को मंजूरी दे दी है। नए कानून के तहत अब बैंकों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, कंप्यूटर डेटा और डिजिटल एंट्री को भी अदालत में वैध साक्ष्य माना जाएगा। इससे हर मामले में कागजी दस्तावेज तैयार करने की आवश्यकता कम होगी और जरूरत पड़ने पर डिजिटल रिकॉर्ड सीधे न्यायालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

इस बदलाव से बैंकों को रिकॉर्ड के रखरखाव, खोज और सत्यापन में आसानी होगी। समय और लागत दोनों की बचत होगी, जबकि डिजिटल डेटा अधिक सुरक्षित और आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। मोबाइल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह कानून खास महत्व रखता है।

हालांकि, बैंक ऐप के स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप पर साझा किए गए ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट केवल सहायक जानकारी के रूप में उपयोगी हो सकते हैं। किसी भी विवाद की स्थिति में बैंक के आधिकारिक सर्वर पर उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड को ही सबसे विश्वसनीय साक्ष्य माना जाएगा और अंतिम निर्णय अदालत करेगी।

Tags: bill

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में नए बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल को मंजूरी, अब डिजिटल रिकॉर्ड भी होंगे अदालत में मान्य संसद में नए बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल को मंजूरी, अब डिजिटल रिकॉर्ड भी होंगे अदालत में मान्य
बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 को मंजूरी दे दी है। अब बैंकों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, कंप्यूटर डेटा और डिजिटल एंट्री...
महिला शक्ति का उत्सव : फ्लो कलेक्टिव में सजा उद्यमिता, कला और संस्कृति का अनूठा संगम
सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड से होगा ओपीडी पंजीयन, लंबी कतारों से मिलेगी राहत 
आईजीएनपी कमांड क्षेत्र में फसल पैटर्न और जल उपयोग की समीक्षा, समेकित कार्ययोजना बनाने के निर्देश 
राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम : UP में बुकिंग अचानक रद्द, कांग्रेस नेताओं में हलचल
ईरान के साथ बातचीत जटिल : इसमें लगेगा समय, वेंस ने कहा- अमेरिका सभी विकल्पों का करेगा प्रयोग
CJP ने की घोषणा : क्या बोलती पब्लिक अभियान चलाएगी पार्टी, दीपके ने कहा- लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करेंगे आवाज