कोरिना मचाडो ने ट्रंप से की मुलाकात : राष्ट्रपति को भेंट किया अपना नोबेल पुरस्कार, कहा- यह भेंट आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन का प्रतीक 

संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई

कोरिना मचाडो ने ट्रंप से की मुलाकात : राष्ट्रपति को भेंट किया अपना नोबेल पुरस्कार, कहा- यह भेंट आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन का प्रतीक 

करीब एक घंटे से अधिक चली इस बैठक में वेनेजुएला के राजनीतिक हालात, लोकतंत्र की स्थिति और संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई।

वॉशिंगटन। वेनेजुएला की राजनीति एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात को ऐतिहासिक माना जा रहा है। करीब एक घंटे से अधिक चली इस बैठक में वेनेजुएला के राजनीतिक हालात, लोकतंत्र की स्थिति और संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मचाडो ने अपना 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार पदक राष्ट्रपति ट्रंप को भेंट किया। उन्होंने इसे वेनेजुएला में लोकतंत्र और स्वतंत्रता के समर्थन के प्रति ट्रंप की भूमिका का सम्मान बताया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम प्रतीकात्मक है, क्योंकि नोबेल पुरस्कार औपचारिक रूप से हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने मचाडो को साहसी और संघर्षशील नेता बताते हुए कहा कि यह भेंट आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन का प्रतीक है।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं