पूर्वी ईरान की कोयला खदान मेें धमाका, लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या

संख्या बढ़कर हुई 50 से अधिक

पूर्वी ईरान की कोयला खदान मेें धमाका, लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या

आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों में से एक की मौत हो गई है।

तेहरान। ईरान के पूर्वी प्रांत दक्षिण खुरासान में कोयला खदान में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी हैं। आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों में से एक की मौत हो गई है। इरना ने प्रांतीय संकट प्रबंधन मुख्यालय के महानिदेशक मोहम्मद-अली अखौंदी के हवाले से बताया कि तबास काउंटी में खदान विस्फोट में घायल हुए 16 श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है, जबकि एक को मृत घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि यह विस्फोट शनिवार रात तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में एक खदान सुरंग में हुआ। विस्फोट का कारण मीथेन गैस में अचानक वृद्धि बताया जा रहा है। रिपोर्ट में श्री अखौंदी के हवाले से बताया गया कि उस समय खदान में 65 श्रमिक मौजूद थे, जबकि शुरुआती संख्या में श्रमिकों की वृद्धि हुई और संख्या 69 पर पहुँच गयी।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास