थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 

बैंक खाते और भूखंड शामिल हैं

थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 

थाई पुलिस ने 4 अंतरराष्ट्रीय घोटाला सिंडिकेटों से 10.165 अरब बाट से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें लक्जरी कारें, नौकाएं, बैंक खाते और भूखंड शामिल हैं।

बैंकॉक। थाईलैंड में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट और प्रमुख कॉल सेंटर घोटाला नेटवर्क से जुड़ी 10 अरब बाट (31.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक मूल्य की संपत्तियों को जब्त करने एवं फ्रीज करने का आदेश दिया है। अंतर्राष्ट्रीय घोटालेबाजों को जड़ से उखाड़ फेंकना विषय पर आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने इस बात पर बल दिया कि सरकार संदिग्धों की सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना कानूनी कार्रवाई करेगी।

थाई पुलिस ने 4 अंतरराष्ट्रीय घोटाला सिंडिकेटों से 10.165 अरब बाट से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें लक्जरी कारें, नौकाएं, बैंक खाते और भूखंड शामिल हैं। इस बीच, 42 संदिग्धों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें से 29 को अब तक गिरफ़्तार किया गया है। इन संदिग्धों पर संगठित अपराध, धोखाधड़ी और धनशोधन जैसे अपराधों में आरोप है।

Tags: scam

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा