डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण बातचीत पर व्यक्त किया भरोसा : परमाणु संघर्ष को रोकना जरूरी है, कहा - यह विनाशकारी होगा
हथियारों के उपयोग के कारणों का विस्तार किया गया है
परमाणु संघर्ष को रोकना जरूरी है, क्योंकि यह हिरोशिमा और नागासाकी से 500 गुना अधिक विनाशकारी होगा।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण पर हुई बातचीत और सहमति पर विश्वास जताया है। मियामी में एक तकनीकी शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रम्प ने कहा कि हमने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से परमाणु निरस्त्रीकरण पर गंभीरता से चर्चा की थी, लेकिन हालात बदल गए। हमें छोटी परमाणु शक्तियों को भी खुश करना था। उन्होंने कहा कि परमाणु संघर्ष को रोकना जरूरी है, क्योंकि यह हिरोशिमा और नागासाकी से 500 गुना अधिक विनाशकारी होगा।
यह बयान उस समय आया है, जब दुनिया में परमाणु हथियारों के बढ़ते खतरे के बीच कई देशों के लिए निरस्त्रीकरण का मुद्दा एक अहम चर्चा का विषय बन चुका है। पुतिन ने अद्यतन परमाणु सिद्धांत पर हस्ताक्षर किए। दस्तावेज के अनुसार परमाणु हथियारों का उपयोग देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अंतिम उपाय माना जाता है और यह सिद्धांत परमाणु निरोध और सैन्य गबंधनों की स्थिति पर आधारित है, जिसमें रूस के परमाणु हथियारों के उपयोग के कारणों का विस्तार किया गया है।
Comment List