रणदीप हुड्डा ने ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादें की ताजा 

फिल्म को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए 

रणदीप हुड्डा ने ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादें की ताजा 

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर इस फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर इस फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की। इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘हाईवे’ को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर रणदीप हुड्डा ने फिल्म से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा किए। वर्ष 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में थीं। ‘हाईवे’ को दोनों कलाकारों के बेहतरीन अभिनय और भावनात्मक कहानी के लिए आज भी याद किया जाता है।

इस मौके पर रणदीप हुड्डा ने फिल्म के गहरे प्रभाव पर बात करते हुए कहा, ‘हाईवे’ एक क्लासिक फिल्म है, क्योंकि यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि प्रेम की यात्रा भी है। एक ऐसा शुद्ध प्रेम, जो हमारे समाज में वर्ग विभाजन के कारण अस्वीकार्य है। वीरा अपनी मासूमियत में इस प्रेम को अपनाती है, जबकि महाबीर हकीकत को जानते हुए इससे बचने की कोशिश करता है, लेकिन अंत में वह भी हार मान लेता है और इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाता है।

रणदीप ने कहा, ‘हाईवे’ वो फिल्म थी, जहां मैंने पहली बार किरदार को जीना सच में महसूस किया। मैं इम्तियाज़ का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अनुभव करने का मौका दिया। महाबीर का किरदार उस वक्त मेरी असल जिंदगी में भी उतर आया था, और शायद आज भी वह मेरे भीतर कहीं न कहीं मौजूद है। उस समय मैं बहुत गहरे और कड़वे भावनात्मक दौर से गुजर रहा था। कई बार, कैमरे के सामने से ज्यादा, मैं कैमरे के पीछे इस किरदार को जी रहा था। सालों बाद अब मैं यह सीख रहा हूं कि अभिनय को सिर्फ कैमरे तक ही सीमित रखना चाहिए और इसे असल जिंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

 

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

Read More ‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया : अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, जानें क्या कहा  

Read More रणवीर का माफी नामा : कांतारा में दिखाई गईं देवी को कहा था भूत, कहा- मैंने किसी का दिल दुखाया है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी