दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता

विमान की सऊदी अरब में लैडिंग

दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक यात्री उड़ान ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में अचानक इमरजेंसी अलर्ट भेजे। फ्लाइट ट्रैकिंग के अनुसार विमान ने पहले 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित किया, जो गंभीर आपात स्थिति का संकेत है। इसके बाद 7500 कोड भी भेजा गया, जो अपहरण या गैरकानूनी हस्तक्षेप से जुड़ा होता है। विमान ने रास्ता बदला और सऊदी अरब में उतर गया।

दुबई/तेल अवीव। दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट ने उड़ाने के दौरान इमरजेंसी अलर्ट भेजा। यह फ्लाईदुबई का एक यात्री विमान था, जिसने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक आपातकालीन संकेत भेजे। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदल लिया और सऊदी अरब में लैडिंग की। फ्लाइट ट्रैकिंग के मुताबिक विमान ने पहले 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित किया, जो गंभीर आपात स्थिति का अंतरराष्ट्रीय संकेत है। इसके कुछ देर बाद 7500 कोड भी भेजा गया, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर विमान के अपहरण या किसी गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति में किया जाता है। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें 150 से ज्यादा इजराइली नागरिक थे।

बाद में इजराइली सुरक्षा सूत्रों ने स्पष्ट किया कि विमान में हाइजैक जैसी कोई स्थिति नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। स्थिति बिगड़ने पर विमान का रुख सऊदी अरब की ओर मोड़ना पड़ा, जहां उसे सुरक्षित उतारा गया।

Tags: plane

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर मावठा सरोवर में युवक की छलांग, अंधेरे में चला रेस्क्यू फिर भी नहीं बच सकी जान आमेर मावठा सरोवर में युवक की छलांग, अंधेरे में चला रेस्क्यू फिर भी नहीं बच सकी जान
आमेर क्षेत्र में स्थित मावठा सरोवर मंगलवार की रात एक दुखद घटना का गवाह बना। चालीस वर्षीय युवक शंकर ने...
ट्रंप के साथ बैठक के बाद एआई कंपनियों ने आतंरिक नियंत्रण बढ़ाने का किया वादा, समझौते पर किए हस्ताश्रर
भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई : ईरान की नाव से 526 किलो हेरोइन जब्त, कई पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
सवाई मानसिंह समेत सरकारी अस्पतालों में विंटर ओपीडी व्यवस्था लागू, 1 अक्टूबर से बदलेगा मरीजों के लिए समय
पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त : कच्चे तेल की कीमतों और भारी मांग से 95.97 के स्तर पर फिसला
दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता